Home Blog Page 529

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल


पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स पैक में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी ही वे शेयर थे जिन्हें लाभ हुआ।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि निवेशक बेहद अस्थिर माहौल में स्थिरता की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, “आज की गहराई से अनिश्चित दुनिया में बाजार किसी ठोस सहारे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान कि ईरान होरमुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करेगा और नई ईरानी नेतृत्व अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है, इन खबरों से एशियाई बाजारों में शुरुआती भारी गिरावट के बाद जोखिम वाले एसेट्स में हल्की रिकवरी देखने को मिली है।”

अजय बग्गा के अनुसार, ईरान-अमेरिका तनाव का भारतीय बाजार पर तीन प्रमुख प्रभाव पड़ सकता है।


  1. पहला और सबसे बड़ा जोखिम कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है, क्योंकि होरमुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह की बाधा वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित कर सकती है। भारत जैसे तेल आयात पर निर्भर देश के लिए यह महंगाई, चालू खाता घाटा और कॉरपोरेट लागत बढ़ने का कारण बन सकता है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बनेगा।

  2. दूसरा बड़ा प्रभाव भारत के खाड़ी क्षेत्र में स्थित प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर पड़ सकता है। यदि शिपिंग रूट और सप्लाई चेन बाधित होती हैं, तो भारतीय निर्यातकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है, खासकर उन सेक्टरों को जो मध्य पूर्व पर निर्भर हैं।

  3. तीसरा जोखिम पश्चिम एशिया में काम कर रहे लगभग 90 लाख भारतीयों की सुरक्षा और रोजगार से जुड़ा है। क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर श्रम बाजार, रेमिटेंस फ्लो और भारतीय अर्थव्यवस्था पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और कमजोर होती भारतीय मुद्रा भंडार तेल आपूर्ति में संभावित व्यवधानों को लेकर चिंताओं को दर्शाती हैं, जिससे भारत में मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ सकता है और राजकोषीय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है तथा ऊर्जा और रसायन पर निर्भर क्षेत्रों के मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि इंडिया वीआईएक्स में मामूली वृद्धि हुई है, जो बाजार प्रतिभागियों के बीच बढ़ती अनिश्चितता और जोखिम से बचने की प्रवृत्ति का संकेत है।

 

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया में छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहे। यूरोप के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 78.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 8.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 78.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,536.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,292.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 पर समाप्त हुआ। होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।


 



Source link

Export: भारतीय निर्यात क्षेत्र में मजबूत उछाल, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच 6.15% की वृद्धि दर्ज


इस वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था का बाहरी क्षेत्र काफी मजबूत बना हुआ है। अप्रैल से जनवरी 2025-26 के बीच देश का कुल निर्यात 720.76 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि के 679.02 अरब डॉलर से 6.15% ज्यादा है। यह जानकारी व्यापार मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में सामने आई है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का कैसा है प्रदर्शन?

यह वृद्धि ऐसे समय में आई है जब वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य आर्थिक नीति की अनिश्चितताओं और बदलती आपूर्ति शृंखलाओं के कारण चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। भारतीय व्यापार डेटा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि देश इन जटिलताओं के बीच भी अपनी क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहा है। यह वृद्धि माल और सेवाओं दोनों के निर्यात में देखी गई ताकत का परिणाम है।

कौन सा क्षेत्र बना प्रमुख चालक?

सेवा निर्यात विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है। अप्रैल-जनवरी 2025-26 के दौरान, सेवा निर्यात 354.13 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.57 प्रतिशत अधिक है, जब यह 320.28 अरब डॉलर था।

2024-25 में, सेवा निर्यात पहले ही 387.5 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे 188.8 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष प्राप्त हुआ। इसने भारत को प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और पेशेवर सेवाओं के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

माल निर्यात में विविध क्षेत्रों का योगदान

माल निर्यात के मोर्चे पर, विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात तेजी से बढ़ा है और यह सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है। इसके अलावा, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, वस्त्र और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों ने भी निर्यात प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि रक्षा निर्यात 2024-25 में रिकॉर्ड 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो उच्च-मूल्य विनिर्माण में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है।

विविधीकरण और व्यापार समझौते: निर्यात की रीढ़

भारत के निर्यात की मजबूती को उत्पादों और बाजारों में इसके विविधीकरण से भी बल मिला है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) के व्यापार विविधीकरण सूचकांकों के अनुसार, भारत उत्पाद विविधीकरण में शीर्ष पांच ग्लोबल साउथ अर्थव्यवस्थाओं और व्यापार साझेदारी विविधीकरण में शीर्ष तीन में शामिल है।



पिछले तीन वर्षों में, भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया है, जो 38 देशों को कवर करते हैं और लगभग 70 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद तक पहुंच का विस्तार करते हैं।

भविष्य की राह: मजबूत घरेलू विनिर्माण और वैश्विक साझेदारी

घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने, व्यापार वित्त को बढ़ाने और वैश्विक साझेदारियों का विस्तार करने पर निरंतर जोर देने के साथ, भारत आने वाले महीनों में अपने निर्यात की गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में दिखाई देता है। महामारी के बाद के दौर में, भारत एक तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने के लिए अपनी घरेलू ताकत का लाभ उठा रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत की विकास दर दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय है, जो एक स्वस्थ बैंकिंग प्रणाली, पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार और एक आरामदायक चालू खाता शेष द्वारा समर्थित है।






Source link

MMS Leak ‘कांड’ में फंसी Tamanna Baloch कौन हैं? 19 Minute Video का चौंकाने वाला सच उजागर


Fact Check

oi-Divyansh Rastogi

Tamanna Baloch MMS Leak Fact Check: 2025 के बाद अब 2026 में भी MMS लीक के नाम पर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में एक नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा – Tamanna Baloch। X पर हैशटैग, टेलीग्राम ग्रुप्स में लिंक और ’19 मिनट का वीडियो’ जैसे दावे।

लेकिन क्या सच में कोई वीडियो लीक हुआ है, या फिर यह एक और डिजिटल जाल है? आइए आसान भाषा में पूरी सच्चाई समझते हैं।

Tamanna Baloch MMS leak news

Who Is Tamanna Baloch: तमन्ना बलोच कौन हैं?

Tamanna Baloch एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो खासतौर पर TikTok और Instagram पर एक्टिव रहती हैं। वे फैशन, डांस ट्रांजिशन, लाइफस्टाइल क्लिप्स और Gen-Z ऑडियंस के लिए शॉर्ट वीडियोज बनाती हैं। उनके कंटेंट में ट्रेंडी आउटफिट्स और कभी-कभी बलोच कल्चर से इंस्पायर्ड लुक्स भी देखने को मिलते हैं।

Tamanna Baloch MMS leak news

उनके कई अकाउंट्स बताए जाते हैं और TikTok पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। पहले से ही वे पॉपुलर थीं, लेकिन ‘MMS leak’ अफवाह के बाद उनका नाम अचानक सर्च ट्रेंड में आ गया।

Tamanna Baloch MMS leak news

वायरल MMS की अफवाह कैसे फैली?

फरवरी 2026 के आखिर में X, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स वायरल होने लगीं। दावा किया गया कि उनका ‘प्राइवेट 19 मिनट का वीडियो’ लीक हो गया है। कुछ पोस्ट्स में सनसनीखेज थंबनेल और ‘Watch Now’ लिंक दिए गए।

Tamanna Baloch MMS leak news

हकीकत यह है कि जैसे ही कोई नाम ट्रेंड करता है, स्कैमर्स उसी नाम का फायदा उठाकर फर्जी लिंक फैलाने लगते हैं। इस केस में भी वही पैटर्न दिखा। पहले हैशटैग ट्रेंड, फिर टेलीग्राम लिंक, फिर डाउनलोड का लालच।

Fact Check – क्या सच में कोई वीडियो लीक हुआ?

अब सबसे जरूरी सवाल। क्या कोई असली वीडियो है? अब तक किसी भी भरोसेमंद या वेरिफाइड सोर्स से ऐसा कोई वीडियो कन्फर्म नहीं हुआ है। न ही Tamanna Baloch की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है कि ऐसा कुछ हुआ हो।

Tamanna Baloch MMS leak news

ज्यादातर लिंक क्लिक करने पर यूजर्स को फर्जी वेबसाइट्स या टेलीग्राम ग्रुप्स में भेजा जा रहा है। वहां या तो सब्सक्रिप्शन का झांसा मिलता है या फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। यानी यह मामला ज्यादा एक फिशिंग या मालवेयर स्कैम जैसा लग रहा है, न कि असली लीक।

असली खतरा क्या है?

ऐसे लिंक पर क्लिक करना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई बार ये लिंक आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं। इससे आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो सकता है, बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती हैं या पर्सनल डेटा लीक हो सकता है।

Tamanna Baloch MMS leak news

कुछ मामलों में यूजर को फर्जी पेमेंट पेज पर ले जाया जाता है, जहां कार्ड डिटेल्स डालने को कहा जाता है। यानी असली वीडियो से ज्यादा बड़ा खतरा आपके डेटा और पैसों को है।

ऐसे स्कैम बार-बार क्यों होते हैं?

स्कैमर्स जानते हैं कि पॉपुलर इन्फ्लुएंसर्स के नाम पर लोग जल्दी क्लिक करते हैं। खासकर महिला क्रिएटर्स को टारगेट करना आसान समझा जाता है क्योंकि जिज्ञासा ज्यादा होती है। हाई सर्च ट्रैफिक का मतलब ज्यादा क्लिक और ज्यादा कमाई। यह ट्रेंड नया नहीं है। पहले भी कई इन्फ्लुएंसर्स के नाम से ऐसे फर्जी MMS स्कैम फैलाए जा चुके हैं। हर बार पैटर्न लगभग एक जैसा होता है।

क्या करें? सेफ्टी अलर्ट

सबसे पहले, किसी भी ‘वायरल वीडियो’ लिंक पर तुरंत क्लिक न करें। अगर कोई बड़ा दावा है, तो पहले भरोसेमंद न्यूज या फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म पर जांच लें। संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप्स या अनजान वेबसाइट्स से दूर रहें।

ऐसे कंटेंट को शेयर करना भी गलत है। कई देशों में अप्रमाणित या निजी कंटेंट फैलाना साइबर कानून के तहत अपराध हो सकता है। इसलिए समझदारी यही है कि अफवाह को आगे न बढ़ाएं।

tamanna baloch mms leak2 1772398256

Fact Check

दावा

Tamanna Baloch का ’19 मिनट का वीडियो’

नतीजा

वायरल दावे झूठे। साइबर सुरक्षा संबंधी चेतावनी

फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें



Source link

West Asia Tension: पश्चिम एशिया में तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर तीसरे दिन 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द


पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते हवाई क्षेत्र बंद होने से परिचालन प्रभावित हो रही है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार इनमें 37 प्रस्थान और 50 आगमन वाली उड़ानें शामिल हैं।

अब तक कितनी उड़ानें हुई रद्द?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने बढ़ते तनाव के कारण कुल 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। क्षेत्र में कई एयरस्पेस बंद होने से पश्चिम दिशा की उड़ानों के शेड्यूल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया पर कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कुछ पश्चिममुखी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारिणी में बदलाव हो रहा है। देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा आईजीआईए रोजाना 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन संभालता है, जिससे व्यवधान का व्यापक असर देखा जा रहा है।

आकास एयर ने उड़ानों के निलंबन को 3 मार्च तक बढ़ाया

इस बीच, आकासा एयर ने अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद के लिए अपनी उड़ानों के निलंबन को 3 मार्च तक बढ़ा दिया है। एयरलाइंस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पश्चिम एशिया से होकर गुजरने वाली उड़ानों के संचालन को लेकर सावधानी बरत रही हैं।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इन शहरों के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 3 मार्च तक स्थगित रहेंगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी टीमें सुरक्षा माहौल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार परिचालन में बदलाव करती रहेंगी।

अकासा एयर के अनुसार, इन मार्गों पर 7 मार्च तक की बुकिंग वाले यात्रियों को पूर्ण रिफंड या बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा पुनर्निर्धारण (रीशेड्यूल) का विकल्प दिया गया है। पश्चिम एशिया में संकट के कारण अन्य एयरलाइंस ने भी टिकट रद्द करने और यात्रा तिथियों में बदलाव के लिए विशेष छूट की घोषणा की है।

इंडिगो और कतर एयरवेज ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की है।  एयरलाइन ने एहतियाती कदम के तहत चयनित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अस्थायी निलंबन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जबकि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।



एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एशिया और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सेक्टरों के लिए पूरी लचीलापन और शुल्क माफी दी जा रही है। 28 फरवरी 2026 तक की गई बुकिंग पर 7 मार्च 2026 तक यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या पूरा रिफंड लेने का विकल्प चुन सकते हैं।



इसी बीच, कतर के हवाई क्षेत्र बंद रहने के कारण कतर एयरवेज की उड़ान सेवाएं फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से दोबारा खोलने की घोषणा के बाद ही उड़ान संचालन बहाल किया जाएगा।



कतर एयरवेज ने यह भी बताया कि अगला आधिकारिक अपडेट 3 मार्च को सुबह 9:00 बजे (दोहा समय) यानी 06:00 यूटीसी पर जारी किया जाएगा।

वैकल्पिक रूट से हो रहा उड़ानों का संचालन

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के चलते पश्चिम दिशा की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारिणी में बदलाव हो रहा है। इस बीच, एयर इंडिया ने कहा है कि वह उत्तर अमेरिका और यूरोप के लिए अपनी उड़ानों का संचालन उपलब्ध हवाई मार्गों का उपयोग करते हुए वैकल्पिक रूट से कर रही है, ताकि यात्रियों पर असर कम किया जा सके।





Source link

यूट्यूबर सलीम अहमद की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में वांछित व्यक्ति पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।


India

-Oneindia Staff

गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार रात को पुलिस मुठभेड़ में एक यूट्यूबर को चाकू मारने के आरोपी एक व्यक्ति की मौत हो गई, अधिकारियों ने बताया। मृतक की पहचान अमरोहा के 24 वर्षीय जीशान के रूप में हुई है, जिसका नाम यूट्यूबर सलीम अहमद, जिसे सलीम वास्तिक के नाम से भी जाना जाता है, पर हमले में शामिल था और उस पर {Rs 1 lakh} का इनाम था।

 यूट्यूबर को चाकू मारने के बाद मुठभेड़ में एक व्यक्ति मारा गया

Representative image

लोनी पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर मुकेश सिंह सोलंकी के अनुसार, जीशान कानून प्रवर्तन के साथ हुई गोलीबारी में घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने पुष्टि की कि जीशान को अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ स्थल पर, अधिकारियों ने एक चाकू, एक देशी पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। एक अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है।

सलीम अहमद पर हमला

सलीम अहमद से जुड़ी यह घटना अली गार्डन में उनके कार्यालय में सुबह की नमाज़ के तुरंत बाद हुई। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो हेलमेट पहने व्यक्तियों ने अहमद पर हमला किया, जिससे उनकी गर्दन, पेट और कान में गंभीर चोटें आई। शुरू में उनका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में किया गया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच और मकसद

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अहमद {Ex-Muslim} नाम से एक YouTube चैनल चलाते हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला उनकी कुछ धार्मिक प्रथाओं की आलोचना करने वाले वीडियो से भड़का हो सकता है। अहमद के बेटे उस्मान की शिकायत के बाद एक मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के चल रहे प्रयास

पुलिस ने इस मामले में एआईएमआईएम नेता अजगर और अन्य, जिनमें अशरफ, शाहरुख, सोनू और भाटी बिल्डर शामिल हैं, सहित सात लोगों की पहचान की है। दिल्ली और गाजियाबाद में संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

With inputs from PTI



Source link

India-Canada: भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए सबकुछ


वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर जहां भू-राजनीतिक संकट ने बाजारों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक खनिजों को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। इन समझौतों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम का कड़ा संदेश

कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद, पीएम मोदी ने साफ किया कि मानवता की भलाई भारत और कनाडा का साझा दृष्टिकोण है। वैश्विक अस्थिरता का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है और देश बातचीत के जरिए सभी मुद्दों के समाधान का पक्षधर है। युद्ध के बढ़ते जोखिम के बीच प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक और ऊर्जा समझौते

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए भारत ने कनाडा के साथ अपनी रणनीतिक भागीदारी को मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच हुए प्रमुख समझौते इस प्रकार हैं:


  • यूरेनियम और परमाणु सहयोग: कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे।

  • क्रिटिकल मिनरल्स: भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र  में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • नवीकरणीय ऊर्जा: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए, दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर मुहर लगाई है।

  • व्यापक आर्थिक व्यापार समझौता: व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए भारत और कनाडा ने ‘व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते’ के लिए ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ दस्तावेज को अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी के अनुसार, दोनों देशों ने इस व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने का फैसला किया है।

कनाडा के साथ समझौतों का कैसे मिलेगा फायदा?


कनाडा के साथ हुए ये समझौते भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। यूरेनियम और नवीकरणीय ऊर्जा पर हुए समझौतों से भारत के पावर और एनर्जी सेक्टर को भारी बूस्ट मिलेगा, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। वहीं, क्रिटिकल मिनरल्स समझौता भारत के उभरते इलेक्ट्रिक वाहन और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। एक ओर जहां पश्चिम एशिया का संकट वैश्विक आपूर्ति शृंखला और बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोले?


कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कनाडा को एक महत्वपूर्ण और व्यापक साझेदार मानता है। हम हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) में संवाद साझेदार बनने में उसकी रुचि का स्वागत करते हैं। इससे हमारे समुद्री सहयोग को नई गहराई मिलेगी। हम इस बात से सहमत हैं कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता न केवल हमारे दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं। इन खतरों के खिलाफ हमारा घनिष्ठ सहयोग वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।



विश्व भर में चल रहे कई तनावों पर भारत का रुख स्पष्ट है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है, और जब दो लोकतंत्र एक साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी मजबूत हो जाती है। पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। हम इस क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” (स्रोत: तृतीय पक्ष) (पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है



कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी क्या बोले?


प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जिसकी ऊर्जा मांग 2040 तक दोगुनी होने का अनुमान है। इस मांग को स्थायी रूप से पूरा करने के लिए, भारत इस दशक के अंत तक अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 500 गीगावाट तक बढ़ाने और इसी अवधि में अपने प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में एलएनजी की हिस्सेदारी को लगभग दोगुना करने की योजना बना रहा है। कनाडा अपने पश्चिमी तट से दुनिया के सबसे कम कार्बन उत्सर्जन वाले, जिम्मेदारी से उत्पादित एलएनजी के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में है।



भारत अपने विनिर्माण, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और परमाणु योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच चाहता है, ऐसे में कनाडा की संसाधन-आधारित और विश्व-अग्रणी कंपनियां इसे एक रणनीतिक भागीदार के रूप में स्थापित करती हैं…आज, हमने द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार को बढ़ाने की महत्वपूर्ण क्षमता वाली एक रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी शुरू की है। जैसा कि आपने देखा है, हमने स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और उन्नत विनिर्माण के लिए विकास, प्रसंस्करण और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं को शामिल करते हुए एक नई महत्वपूर्ण खनिज साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं। हम स्वच्छ ऊर्जा में अपने सहयोग को गहरा कर रहे हैं, पवन, सौर और हाइड्रोजन में सहयोग का विस्तार कर रहे हैं। क्योंकि कनाडा के पास हमारी योजनाएं भी बड़ी हैं। हम 2050 तक अपने ग्रिड को दोगुना करने की योजना बना रहे हैं, और भारत इस विस्तार में एक प्रमुख भागीदार हो सकता है…” स्रोत: तृतीय पक्ष (पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है।





Source link

Biz Updates: निवेश के बड़े वादों के साथ AI समिट का समापन, वैश्विक व्यापार में हुए बदलाव से भारत को कैसे फायदा


राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन एक ऐतिहासिक वैश्विक घोषणा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को दिशा देने वाले बड़े निवेश प्रतिबद्धताओं के साथ हुआ। इस छह दिवसीय समिट में करीब 6 लाख लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि लाइव वर्चुअल स्ट्रीमिंग के जरिए 9 लाख से अधिक कुल व्यूज दर्ज किए गए। कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया, जहां जिम्मेदार और समावेशी AI अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट डिक्लेरेशन को 92 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। इस घोषणा में समिट के दौरान गठित सात थीमैटिक वर्किंग ग्रुप्स द्वारा किए गए कार्यों और सुझावों को मान्यता दी गई है। इसके साथ ही 13 प्रमुख वैश्विक और भारतीय फ्रंटियर मॉडल डेवलपर्स ने “न्यू दिल्ली फ्रंटियर AI इम्पैक्ट कमिटमेंट्स” की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भरोसेमंद, सुरक्षित और समावेशी AI तैनाती को बढ़ावा देना है।

समिट ने AI वैल्यू चेन में बड़े वित्तीय निवेशों को भी गति दी। अनुमान है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, फाउंडेशन मॉडल, हार्डवेयर और एप्लिकेशन सहित AI से जुड़े क्षेत्रों में 200 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धताएं सामने आई हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AI-केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अगले सात वर्षों में 110 अरब डॉलर निवेश करने का संकल्प जताया, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज ने 2035 तक 100 अरब डॉलर निवेश की योजना घोषित की। इसके अलावा, टाटा ग्रुप ने AI-रेडी डेटा सेंटर को स्केल करने के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की घोषणा की, जो भारत में AI इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 



Source link

देहरादून में बाइक टैक्सी यात्री की टक्कर से हुई घातक दुर्घटना के बाद चार लोग गिरफ्तार


India

-Oneindia Staff

राजपुर रोड पर कथित रेसिंग गतिविधियों के दौरान हुए एक घातक हादसे के संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बाइक टैक्सी यात्री की मौत हो गई थी। आरोपियों की पहचान प्रांजल रामोला, 22, अभिषेक बडोनी, 21, लोकेन्द्र उर्फ ​​लोकेश बिजलवान, 22, जो सभी उत्तरकाशी से हैं, और सुमित राठौरी, 22, जो देहरादून से हैं, के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात अकीता होटल के पास हुई घटना में शामिल थे।

 देहरादून में बाइक टैक्सी दुर्घटना में चार गिरफ्तार

Representative image

दुर्घटना तब हुई जब कथित तौर पर आरोपी रेसिंग कर रहे थे और तेज गति से एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। अंकित पाल, जो पीड़ित थे, एक रैपिडो बाइक टैक्सी के यात्री थे, जब उनकी बाइक को दो अन्य मोटरसाइकिलों ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पाल और बाइक टैक्सी चालक दोनों गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाया गया; हालाँकि, पाल को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

शनिवार को पीड़ित की मां, उषा पाल की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि प्रारंभिक मोटरसाइकिल द्वारा पीड़ित के वाहन को टक्कर मारने के बाद, उसके पीछे चल रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उसे सड़क पर पड़े हुए कुचल दिया। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने एक-दूसरे को पछाड़कर प्रतिस्पर्धा करने की बात स्वीकार की।

जांच में आगे पता चला कि पीछे बैठे सवार चालक को गति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि होटल के पास खराब दृश्यता के साथ-साथ अत्यधिक गति भी इस दुखद दुर्घटना का कारण बनी। आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या और व्यस्त सार्वजनिक सड़क पर तेज गति से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है।

With inputs from PTI

Read more about:

Read more about:



Source link

IND vs WI: संजू सैमसन के तूफ़ान में कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त, बुमराह ने अनोखे अंदाज में मारा छक्का


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बना लिए और एक ऐसी जीत दर्ज की जो रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज एक अलग ही अवतार में नजर आए। उन्होंने मात्र 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

इस पारी के साथ ही संजू ने टी20 विश्व कप में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रोहित शर्मा (92 रन) और विराट कोहली (89* रन) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, पहले स्थान पर सुरेश रैना (101) हैं।

ind vs wi

भारत का सबसे बड़ा रन चेज

इस मैच में भारत ने टी20 विश्व कप इतिहास में अपना अब तक का सबसे सफल रन चेज (196 रन) पूरा किया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रनों का था। विश्व स्तर पर भी यह टी20 विश्व कप का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज बन गया है।

छठी बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया

वेस्टइंडीज पर इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने एक और बड़ा कीर्तिमान छुआ है। टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप के इतिहास में 6 बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की अग्रणी टीम बन गई है। भारत ने 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026 में यह उपलब्धि हासिल की है। भारत के बराबर पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें हैं।

संजू ने कोहली के छोड़ा पीछे

संजू सैमसन की नाबाद 97* रनों की यह पारी टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2016 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82* रन बनाए थे।

जसप्रीत बुमराह का अनोखा रिकॉर्ड

शिमरोन हेटमायर के सामने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी देते ही धमाल हो जाता है, बुमराह ने वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को टी20 में छठी बार अपना शिकार बना लिया, अन्य कोई गेंदबाज उनको इतनी बार आउट नहीं कर पाया है।



Source link

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर टी20 विश्व कप के इस बेहद रोमांचक सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन कैरेबियाई पावर-हिटर्स ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन असली धमाका मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने किया। रोस्टन चेज ने पारी को आधार देते हुए 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि शाई होप ने 32 रनों की सधी हुई पारी खेली। हालांकि, पारी के अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भारतीय आक्रमण को तहस-नहस कर दिया।

aaj ka match kon jeeta

होल्डर ने मात्र 22 गेंदों में नाबाद 37 रन कूट डाले, जिसमें उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट जड़े। वहीं पॉवेल ने भी उनका भरपूर साथ निभाते हुए 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। इन दोनों के बीच हुई तूफानी साझेदारी के दम पर ही वेस्टइंडीज अंतिम 5 ओवरों में तेजी से रन बटोरने में सफल रहा।

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाया। बुमराह ने शानदार स्पेल डालते हुए 2 विकेट झटके, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता जरूर मिली, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन का बल्ला भी १०८ के निजी स्कोर पर खामोश हो गया। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढाया लेकिन सूर्या 18 के निजी स्कोर पर चतले बने। उधर सैमसन अपना काम करते रहे और फिफ्टी जमाने में सफल रहे। 12 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 104 रन था।

तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत करने के बाद आउट हो गए। हालांकि वह तेज खेले और 15 गेंदों में 27 के स्कोर पर आउट हो गए। सैमसन पारी आगे बढाते चले गए और हार्दिक पांड्या भी साथ रहे, दोनों मिलकर स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 166 तक लेकर चले गए।



Source link