Home Blog Page 95

रिपोर्ट: भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत, कर्ज की मांग बढ़ी; एसेट क्वालिटी और क्रेडिट मांग से मिल रहा सपोर्ट


भारत का बैंकिंग सेक्टर फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। एक हालिया सर्वे के मुताबिक, बैंकों की हालत बेहतर हो रही है और आगे भी इसमें सुधार जारी रहने की उम्मीद है। इस मजबूती की वजह अच्छी एसेट क्वालिटी (कम खराब लोन), मजबूत पूंजी, और रिटेल व छोटे कारोबार (एसएमई) में बढ़ती कर्ज की मांग है। यह सर्वे फिक्की और इंडियन बैंक एसोसिएशन ने मिलकर किया है। इसमें बताया गया कि आने वाले समय में बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ को लेकर माहौल सकारात्मक है। इसकी वजह मजबूत बैलेंस शीट और अर्थव्यवस्था में स्थिर गतिविधियां हैं।

सर्वे में यह भी कहा गया है कि मौजूदा मौद्रिक नीति (ब्याज दर से जुड़ी नीति) फिलहाल संतुलित है और इसमें बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है। हालांकि कुछ सहकारी बैंकों ने ब्याज दर में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। बैंकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कर्ज की मांग बढ़ती रहेगी, खासकर रिटेल और छोटे-मध्यम उद्योगों (MSME) से। सरकारी बैंक (PSB) भविष्य को लेकर ज्यादा भरोसेमंद नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनकी एसेट क्वालिटी सुधरी है और कॉरपोरेट लोन में रुचि बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संकट का असर: भारत में 13% घटी एलपीजी सिलिंडर की खपत, गैर-घरेलू गैस सप्लाई भी प्रभावित

 

किस बैंक की क्या स्थिति है?

रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया कि निजी बैंक थोड़ा सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि विदेशी बैंक कॉरपोरेट सेक्टर में निवेश को लेकर संतुलित रुख अपना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेवा क्षेत्र जैसे रियल एस्टेट, वित्तीय सेवाएं, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में बढ़ती गतिविधियों के कारण लोन की मांग मजबूत बनी रहेगी। करीब 46% लोगों का मानना है कि नॉन-फूड क्रेडिट ग्रोथ 11% से 13% के बीच रह सकती है।

ये भी पढ़ें:- Cabinet: केंद्र सरकार ने दो फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा



बैंकों से सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या?


रिटेल लोन भी बैंकिंग सेक्टर के लिए एक मजबूत सहारा बना रहेगा। वहीं छोटे और मझोले उद्योगों (SME) के लिए लोन की मांग भी तेज रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस सेक्टर में व्यापार बढ़ रहा है और सरकार भी इसे समर्थन दे रही है। हालांकि, बैंकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर सुरक्षा को लेकर है। ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे बैंकों को सावधान रहने की जरूरत है। यह सर्वे जनवरी से फरवरी 2026 के बीच किया गया, जिसमें कुल 24 बैंकों ने हिस्सा लिया, जिनमें सरकारी, निजी, विदेशी, छोटे वित्त और सहकारी बैंक शामिल थे।





Source link

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन: महिला आरक्षण विधेयक की हार पर विपक्ष को करारा जवाब


प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन: महिला आरक्षण विधेयक की हार पर विपक्ष को करारा जवाब | प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन: महिला विधेयक पर विपक्ष को करारा जवाब – Hindi Oneindia



Source link

जनगणना 2027: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने डिजिटल डेटा संग्रह में मास्टर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण को अंतिम रूप दिया


जनगणना 2027: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने डिजिटल डेटा संग्रह में मास्टर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण को अंतिम रूप दिया | जनगणना 2027: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया – Hindi Oneindia



Source link

मणिपुर में उग्रवादियों ने दो लोगों की हत्या की: चलती गाड़ी पर फायरिंग; NIA को जांच सौंपी; सर्च ऑपरेशन जारी


11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक रिटायर्ड आर्मी जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसडब्ल्यू चिनाओशांग (46 वर्ष) और यरुइंगम वाशुम (42 वर्ष) इंफाल से उखरुल जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उखरुल का दौरा किया था और कूकी तथा नागा समुदायों से शांति और संवाद बनाए रखने की अपील की थी।

मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की गई है।

कूकी काउंसिल ने घटना की निंदा की

कूकी जो काउंसिल ने इस घटना में समुदाय की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, तंगखुल नागा लॉन्ग (TNL) की वर्किंग कमेटी ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि हमला कूकी समुदाय ने किया है। कमेटी ने इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

6 अप्रैल बम हमले में 2 बच्चों की मौत

comp 5 11775541754 1776535176

6 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में देर रात उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब बच्चे अपनी मां के साथ बेडरूम में सो रहे थे।

इसके बाद भीड़ ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर CRPF कैंप पर भी हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में 2 की मौत हो गई, पांच घायल हो गए। मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया था।

manipur kuki vs meitei1746200588174729237117635695 1776535293

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर- 3 साल पहले गैंगरेप की शिकार युवती की मौत:सदमे में थी; 2023 हिंसा में किडनैपिंग, फिर दरिंदगी हुई, अबतक एक भी गिरफ्तारी नहीं

untitled design 2026 01 18t0940155361768709321 1776535455

मणिपुर में 3 मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के तुरंत बाद गैंगरेप का शिकार हुई 20 साल की युवती की मौत हो गई है। गैंगरेप के समय वह सिर्फ 18 साल की थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

मणिपुर में उग्रवादियों ने दो लोगों की हत्या की: चलती गाड़ी पर फायरिंग; NIA को जांच सौंपी; सर्च ऑपरेशन जारी


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक रिटायर्ड आर्मी जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतकों की पहचान एसडब्ल्यू चिनाओशांग (46 वर्ष) और यरुइंगम वाशुम (42 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों इंफाल से उखरुल जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उखरुल का दौरा किया था और कूकी तथा नागा समुदायों से शांति और संवाद बनाए रखने की अपील की थी।

मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की गई है।

कूकी काउंसिल ने घटना की निंदा की

कूकी जो काउंसिल ने इस घटना में समुदाय की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, तंगखुल नागा लॉन्ग (TNL) की वर्किंग कमेटी ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि हमला कूकी समुदाय ने किया है। कमेटी ने इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

6 अप्रैल बम हमले में 2 बच्चों की मौत

comp 5 11775541754 1776535176

6 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में देर रात उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब बच्चे अपनी मां के साथ बेडरूम में सो रहे थे।

इसके बाद भीड़ ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर CRPF कैंप पर भी हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में 2 की मौत हो गई, पांच घायल हो गए। मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया था।

manipur kuki vs meitei1746200588174729237117635695 1776535293

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर- 3 साल पहले गैंगरेप की शिकार युवती की मौत:सदमे में थी; 2023 हिंसा में किडनैपिंग, फिर दरिंदगी हुई, अबतक एक भी गिरफ्तारी नहीं

untitled design 2026 01 18t0940155361768709321 1776535455

मणिपुर में 3 मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के तुरंत बाद गैंगरेप का शिकार हुई 20 साल की युवती की मौत हो गई है। गैंगरेप के समय वह सिर्फ 18 साल की थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण की राजनीतिक रूप से प्रेरित और आधिकारिक मंचों का दुरुपयोग बताते हुए आलोचना की।


विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण की राजनीतिक रूप से प्रेरित और आधिकारिक मंचों का दुरुपयोग बताते हुए आलोचना की। | विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए उसकी आलोचना की। – Hindi Oneindia



Source link

Hormuz Attacked: होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों पर गोलीबारी, विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूत को किया तलब


Hormuz Attacked: होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों पर गोलीबारी, विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूत को किया तलब | Hormuz Attacked: Firing on Indian tankers passing through Hormuz, Foreign Ministry summoned Iranian envoy – Hindi Oneindia



Source link

Kal Ka Match Kon Jeeta 18 April: हैदराबाद vs चेन्नई, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: IPL 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 184 रन ही बना सकी और हैदराबाद ने यह मुकाबला 10 रनों से अपने नाम कर लिया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

हैदराबाद की पारी के असली हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। अभिषेक ने मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 268 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके अलावा अनुभवी हेनरिक क्लासन ने भी मध्यक्रम में मोर्चा संभालते हुए 39 गेंदों पर 59 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हालांकि कप्तान ईशान किशन शून्य पर पवेलियन लौट गए, लेकिन निचले क्रम में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार के छोटे मगर तेज कैमियो ने स्कोर को 194 तक पहुंचाने में मदद की। चेन्नई की तरफ से जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट लिए, लेकिन वे रनों की गति पर लगाम नहीं लगा पाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि आयुष बदोनी (30) और मैथ्यू शॉर्ट (34) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा ने चेन्नई के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। अंत में शिवम दुबे और जेमी ओवरटन ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज के पार नहीं ले जा सके। चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई।

डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 6 विकेट से हराया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और आरसीबी को 175 रनों पर रोकने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद 60 रनों की मैच जिताऊ पारी के दम पर 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।



Source link

अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव की तस्वीर वाला जलाया SP का झंडा, मुलायम सिंह की छोटी बहू पर आगबबूला हुई सपा


अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव की तस्वीर वाला जलाया SP का झंडा, मुलायम सिंह की छोटी बहू पर आगबबूला हुई सपा | Women Reservation Bill: Aparna Yadav burnt SP flag with picture of Akhilesh Yadav, SP leaders got furious – Hindi Oneindia



Source link

SRH vs CSK: हैदराबाद-चेन्नई मुकाबले में आज कौन जीता? किस खिलाड़ी ने ठोकी 15 गेंदों में फिफ्टी


SRH vs CSK: हैदराबाद-चेन्नई मुकाबले में आज कौन जीता? किस खिलाड़ी ने ठोकी 15 गेंदों में फिफ्टी | SRH vs CSK: Who won between sunrisers hyderabad and chennai super kings today ipl 2026 – Hindi Oneindia



Source link