ओपनएआई के सुरक्षा प्रमुख जोहान्स हाइडेके कंपनी में पुनर्गठन के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी छोड़ रहे हैं। वायर्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
कंपनी के चीफ रिसर्च ऑफिसर मार्क चेन ने कहा कि ओपनएआई की सुरक्षा टीमें अनुसंधान उपाध्यक्ष और संरेखण प्रमुख मिया ग्लेस को रिपोर्ट करेंगी। उनकी भूमिका का विस्तार किया गया है और अब वे अनुसंधान और सुरक्षा दोनों की देखरेख करेंगी। वायर्ड ने एक ज्ञापन का हवाला देते हुए यह दावा किया है।
वायर्ड के अनुसार, साची जैन सुरक्षा प्रणालियों (सेफ्टी सिस्टम्स) की अंतरिम प्रमुख बनेंगी और ग्लेस को रिपोर्ट करेंगी। पत्रिका के अनुसार, हाइडेके ने इस सप्ताह अपने सहयोगियों को बताया कि वह कंपनी छोड़ रहे हैं।
चेन ने वायर्ड को दिए एक बयान में कहा, “ओपनएआई में जोहान्स के योगदान के लिए आभारी है। यह महत्वपूर्ण है कि हमारा सुरक्षा कार्य अत्याधुनिक मॉडल्स को विकासित करने के साथ जुड़ा है।” उन्होंने कहा कि अब प्रमुख मॉडल, उत्पाद और लॉन्च संबंधी निर्णयों को आकार देने में हमारी भूमिका पहले और अधिक प्रत्यक्ष होगी।
रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई में भविष्य की योजनाओं के प्रमुख जोशुआ अचियम ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में अपने सहयोगियों को बताया कि वह नौ साल बाद कंपनी छोड़ देंगे।



