Last Updated:
Jaipur Cyber Fraud: जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात साइबर ठग अक्षय कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर देश के अलग-अलग राज्यों में 13 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं और करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. पुलिस ने उसके पास से 6 लाख रुपये नकद, 22 चैक बुक और 16 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. शिप्रापथ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात साइबर ठग को किया गिरफ्तार
जयपुर. साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत एक कुख्यात साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय कुमार मीणा के रूप में हुई है, जिस पर देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फर्जी बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पर करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के आरोप हैं. उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 13 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनकी जांच अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं.
6 लाख नकद, 22 चैक बुक और 16 एटीएम कार्ड बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की है. इसमें 6 लाख रुपये नकद, 22 चैक बुक और 16 एटीएम कार्ड शामिल हैं. पुलिस को शक है कि इन दस्तावेजों और कार्डों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर फ्रॉड के नेटवर्क को संचालित करने में किया जा रहा था. शिप्रापथ थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही बरामद बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की भी गहन जांच की जा रही है.
पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऐसे साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी पहचान और बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर देशभर में ठगी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



