HomeअपराधPali News: शादी समारोह में नाचने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष,...

Pali News: शादी समारोह में नाचने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में आक्रोश


Last Updated:

Pali News: खारिया सोढा गांव में शादी समारोह के दौरान नाच को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों का आरोप है कि उसे समय पर अस्पताल ले जाने से भी रोका गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

पाली. जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र के खारिया सोढा गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, बारात में नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. घटना के दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने घायल युवक को अस्पताल ले जाने से भी रोका, जिसके कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सोजत रोड पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. थाना प्रभारी कमला लोहार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मौके पर मौजूद है और परिजनों से समझाइश की जा रही है ताकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सके.

प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज

मृतक के नाना की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोपियों पर हत्या के इरादे से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है, परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. प्रशासन की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments