Uttar Pradesh
oi-Sohit Kumar
PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज असम के दौरे के दौरान देश के करोड़ों अन्नदाताओं के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस बड़ी सौगात का सबसे व्यापक असर उत्तर प्रदेश (UP) में देखने को मिलेगा, जहां के 2.15 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
यूपी के पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए कुल 4335.11 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि हस्तांतरित की जा रही है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती देगी।

PM Kisan Samman Nidhi: UP के किसानों के खाते में आएंगे 4335 करोड़ रुपए
उत्तर प्रदेश के कृषि परिदृश्य में यह किस्त एक मील का पत्थर साबित होने वाली है। आंकड़ों की बात करें तो यूपी के किसानों को अब तक (21वीं किस्त तक) कुल 94668.58 करोड़ रुपये की धनराशि सम्मान निधि के रूप में मिल चुकी है। आज शुक्रवार को जारी होने वाली 4335.11 करोड़ रुपये की नई किस्त के साथ ही प्रदेश के किसानों को मिलने वाली कुल सहायता राशि का आंकड़ा 99003.69 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है।
राज्य सरकार और केंद्र के साझा प्रयासों से उत्तर प्रदेश में इस योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर 2025 को कोयम्बटूर से किसानों को सम्मान निधि की राशि जारी की थी। यूपी में इस बार विशेष ध्यान उन किसानों पर दिया गया है जिनका डेटा पूरी तरह सत्यापित है, ताकि राशि सीधे और सुरक्षित तरीके से उनके खातों में पहुंच सके।
PM Kisan: अटक सकती है आपकी किस्त
पीएम किसान योजना के तहत सरकार ने कुछ अनिवार्य नियम लागू किए हैं। यदि आपने ये दो काम पूरे नहीं किए हैं, तो आप लाभ से वंचित रह सकते हैं:
- ई-केवाईसी (e-KYC): यह अनिवार्य प्रक्रिया है। इसके बिना आपकी पात्रता खतरे में पड़ सकती है।
- भू-सत्यापन (Land Mapping): जिन किसानों की जमीन का सत्यापन रिकॉर्ड में अपडेट नहीं है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Status Check: पीएम किसान की किस्त आई या नहीं?
आप घर बैठे इन आसान स्टेप्स से अपनी किस्त की स्थिति जान सकते हैं:
- 1. योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 2. होमपेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प को चुनें।
- 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
- 4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को सबमिट करें।
- 5. आपके सामने स्क्रीन पर आपकी पेमेंट डिटेल आ जाएगी।
pm kisan samman nidhi status check by mobile number: तुरंत नोट करें हेल्पलाइन नंबर
- मैसेज का इंतजार करें: किस्त जारी होने के बाद विभाग द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाती है।
- हेल्पलाइन नंबर: किसी भी समस्या की स्थिति में आप 155261/011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
-

8th Pay Commission: 18000 से 54000 होगा न्यूनतम वेतन? क्या है फिटमेंट फैक्टर और फैमिली यूनिट का नया गणित
-

LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान
-

VIDEO: ‘कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो इलाज कर दूंगा,’ ईरान का समर्थन करने वालों पर भड़के संभल सीओ
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा
-

‘ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा’, कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
-

Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे?
-

धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा



