Last Updated:
What did Rahul Meena’s mother reveal:दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी के रेप और मर्डर केस के आरोपी राहुल मीणा के परिवार ने चुप्पी साथ ली है. न्यूज 18 की टीम जब राहुल के घर पहुंची तो वहां सन्नाटा फैला हुआ था और बहुत मुश्किलों के बाद राहुल की मां ने बात की. उन्होंने कहा कि उनके बेटे को इस केस में फंसाया जा रहा है और वह निर्दोष है.
आरोपी राहुल मीणा ने परिवार को नहीं बताया था कि उसे नौकरी से निकाला गया है.
What did Rahul Meena’s mother reveal: दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या के आरोपी राहुल मीणा की जिंदगी का वो सच सामने आ रहा है जो उसने अपने परिवार और दोस्तों से पूरी तरह छुपा रखा था. राहुल ने सभी को बताया था कि उसने दिल्ली की नौकरी खुद छोड़ दी है लेकिन हकीकत ये है कि उसे नौकरी से निकाला गया था और यही बात उसने किसी को नहीं बताई.
न्यूज़ 18 इंडिया की टीम जब राजस्थान के अलवर में राहुल मीणा के घर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा था. बड़ी मुश्किल से राहुल की मां बाहर आईं और उन्होंने बातचीत में कई सवालों के जवाब देने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि राहुल जब दिल्ली से वापस आया तो उसने सिर्फ इतना बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी है. नौकरी से निकाले जाने की बात उसने घर पर किसी से शेयर नहीं की.
राहुल के परिवार का क्या है दावा?
परिवार का दावा है कि राहुल पढ़ाई में होशियार था और उसकी 12वीं में 90% तक मार्क्स आए थे, लेकिन जब न्यूज 18 इंडिया ने उसका रिजल्ट दिखाने को कहा तो परिवार ने साफ मना कर दिया और कहा कि उनके पास रिजल्ट नहीं है. राहुल की मां ने अलवर में उस पर लगे रेप केस के आरोपों को झूठा बताया और कहा कि यहां उसने कोई वारदात नहीं की उसे फंसाया जा रहा है. उनके मुताबिक, दिल्ली से लौटने के बाद राहुल फोन पर गेम खेलने में डूब गया था और उसकी गेम खेलने की लत बहुत बढ़ गई थी लेकिन दिल्ली में उसने आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ ये खौफनाक वारदात क्यों की? इस पर राहुल की मां कुछ नहीं बोल पाईं.
राहुल मीणा के पड़ोसियों ने क्या कहा?
पड़ोसियों के अनुसार, मंगलवार की शाम तक राहुल को घर के बाहर देखा गया था लेकिन उसी रात करीब 11 बजे वह अचानक ट्रेन पकड़कर दिल्ली चला गया. पड़ोसियों को यकीन ही नहीं हो रहा कि राहुल ऐसा भी कर सकता है क्योंकि उनके मुताबिक वह ऐसा लड़का नहीं था. जब न्यूज 18 इंडिया ने राहुल की मां से पूछा कि उनके बेटे ने जो जुर्म किया है उसके लिए वह कैसी सजा चाहती हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया. उधर, परिवार के पिता और बड़ा भाई अभी भी राजस्थान पुलिस की कस्टडी में हैं. राहुल अपने 3 भाइयों में सबसे छोटा है.



