Homeउत्तराखंडSDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर...

SDM Jyoti Maurya: ‘2 महीने में होगा तलाक’, सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ?


Uttar Pradesh

oi-Ankur Sharma

SDM Jyoti Maurya: बीते 24 घंटे से एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का रिश्ता फिर से लोगों के बीच सुर्खियां बना हुआ है, जिसकी वजह से तीन साल पहले हुआ इन दोनों के बीच हुआ विवाद जिंदा हो गया है। दरअसल ज्योति के पति आलोक ने दो दिन पहले मीडिया में बयान दिया कि वो और ज्योति दोनों एक होने जा रहे है, दोनों के बीच में सुलह हो गई है, दोनों अपने बच्चों के लिए साथ रहने को तैयार हुए हैं।

लेकिन ज्योति ने इन सारी बातों को केवल अफवाह करार दे दिया और कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि इस तरह की बातें क्यों हो रही हैं, हमारे बीच में कोई भी सुलह नहीं हुई है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि समझौते की संभावना नहीं हैं।

SDM Jyoti Maurya

उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि’ हमारा तलाक अपने अंतिम चरण में है और दो महीनों में पूरा हो सकता है, मैं और आलोक मौर्या से पहले ही अलग हो चुके हैं बस औपचारिकता बाकी है। मैं नहीं जानती इस तरह के अफवाह फैलाने वालों का मकसद क्या है?’

‘आलोक फिर फेल हो गया’, SDM Jyoti Maurya पर भड़के लोग

जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आलोक मौर्या के पीछे पड़ गए तो वहीं कुछ ज्योति तो सही ठहरा रहे हैं। एक्स पर इंस्टा पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा कि ‘आलोक का एक और प्रयास फेल हो गया, ये औरत तो घर तोड़ रही है।’ तो एक यूजर ने लिखा कि ‘जिस इंसान ने एक महिला के चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, वो भला अब उसके साथ कैसे रह सकती है, ज्योति को निश्चित तौर पर आलोक को तलाक दे देना चाहिए लेकिन सवाल ये है कि आलोक ने झूठ क्यों बोला?

SDM Jyoti Maurya

साल 2015 में ज्योति मौर्या का हुआ सेलेक्शन

गौरतलब है कि साल 2010 में ज्योति और आलोक की शादी हुई थी, इस शादी से दोनों को दो बेटियां हैं। शादी के बाद ज्योति पढ़ना चाहती थी और उसने मेहनत भी की और साल 2015 में ज्योति का प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा में चयन हुआ और उन्हें एसडीएम के पद पर नियुक्त किया गया। जबकि आलोक मौर्या पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

SDM Jyoti Maurya

होमगार्ड मनीष दुबे से एसडीएम ज्योति मौर्या का अफेयर! पति ने लगाया था आरोप

दोनों का रिश्चत तीन साल पहले तब सुर्खियों में आया जब आलोक ने ज्योति पर धोखाधड़ी, भ्ष्टाचार और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया। उसने कहा था कि ‘उसने शादी के बाद ज्योति को पढ़ाया लिखाया और अधिकारी बनने में मदद की लेकिन ज्योति नौकरी मिलते ही बदल गई उसका तत्कालीन गाजियाबाद जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे से अफेयर चल रहा है, जो कि पहले से शादी शुदा हैं।’

SDM Jyoti Maurya

‘आलोक और उसका पूरा परिवार केवल पैसे के साथी हैं’

जिसपर ज्योति ने आलोक के सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि ‘आलोक और उसका पूरा परिवार केवल पैसे के साथी हैं, वो लोग उसे लगातार पैसों के लिए परेशान करते हैं। उसने आलोक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अफेयर की बातों को झूठा बोला था। ज्योति ने कहा था कि आलोक ने उसे धमकी दी थी कि वो उसे बदनाम कर देगा और इसलिए उसने मीडिया में आकर मेरे ऊपर गंदे आरोप लगाए हैं। मैंने पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दे रखी है।’

आलोक ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी

आपको बता दें कि शासन ने प्रशासनिक जांच के आदेश दिए थे और एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था लेकिन बाद में जब आलोक ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी तो समिति ने मामले को समाप्त मान लिया था।

ज्योति मौर्या ने UPPSC की परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की थीं

ज्योति मौर्या ने साल 2015 में UPPSC की परीक्षा पास करके 16वीं रैंक हासिल की थीं, वो इस वक्त गाजियाबाद जनपद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। उनकी दोनों बेटियां उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं जबकि आलोक मौर्या प्रयागराज के पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments