HomeअपराधSirohi Death Case I बंद मकान और अज्ञात शव I local18

Sirohi Death Case I बंद मकान और अज्ञात शव I local18


Last Updated:

Sirohi Death Case: सिरोही शहर के एक आवासीय इलाके में बंद पड़े मकान से सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई. कई दिनों से आ रही दुर्गंध के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला, जहां कमरे में शव पड़ा मिला. मुख्य गेट पर लगे तीनों ताले टूटे हुए थे. पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और मामले की जांच हत्या व प्राकृतिक मौत दोनों पहलुओं से की जा रही है.

Zoom

सिरोही. शहर के एक आवासीय क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से बंद पड़े एक मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मकान के अंदर एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या और प्राकृतिक मौत दोनों ही संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बंद मकान से लगातार तेज दुर्गंध आ रही थी. शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन बदबू लगातार बढ़ने लगी. गुरुवार सुबह स्थिति असहनीय होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच शुरू की.

तीनों ताले टूटे मिले, अंदर फर्श पर पड़ा था शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मकान के मुख्य गेट पर तीन ताले लगे हुए थे और तीनों ही टूटे हुए थे. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर मकान के अंदर प्रवेश किया. एक कमरे के फर्श पर अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला. शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति खराब होने के कारण मौके पर ही उसकी पहचान नहीं हो सकी.

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया. विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. थानाधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मकान किसका है और उसमें मिला मृतक कौन है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में हत्या, आत्महत्या और प्राकृतिक मौत सहित सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments