HomeअपराधTelangana SBI ATM robbery case। Men in nighties and masks robbing ATM।...

Telangana SBI ATM robbery case। Men in nighties and masks robbing ATM। नाइटी पहनकर एंबुलेंस से आए, मुंह पर मास्‍क… रात के अंधेरे बैंक संग कांड


होमताजा खबरदेश

नाइटी पहनकर एंबुलेंस से आए, मुंह पर मास्‍क… रात के अंधेरे बैंक संग कांड

Last Updated:

Telangana SBI ATM Robbery: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में बदमाशों ने नाइटी और मास्क पहनकर एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया. संदिग्ध एंबुलेंस से पहुंचे और मशीन काटकर नकदी लेकर फरार हो गए. वारदात 11 अक्टूबर की सुबह हुई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. चोरी की रकम का खुलासा नहीं हुआ है. करीमनगर में भी सितंबर में इसी तरह एटीएम लूट की घटनाएं सामने आई थीं.

Top Deals Inside

नाइटी पहनकर एंबुलेंस से आए, मुंह पर मास्‍क... रात के अंधेरे बैंक संग कांडZoom

तेलंगाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तेलंगाना में आजकल चोरों ने जो नया ड्रामा शुरू किया है, उसे देखकर पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं. राज्य के कामारेड्डी जिले में चोरों ने चोरी का एक ऐसा नायाब और अजीबोगरीब तरीका अपनाया है जो सीधे किसी वेब सीरीज की स्क्रिप्ट जैसा लगता है. संडे, 11 अक्टूबर की सुबह-सुबह, कुछ अज्ञात बदमाश बाकायदा एक एम्बुलेंस में सवार होकर आए और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम को काटकर उसमें रखी पूरी नकदी उड़ा ले गए. सबसे अजीब बात तो यह थी कि इन शातिर चोरों ने पहचान छुपाने के लिए महिलाओं वाले कपड़े यानी नाइटी और चेहरे पर मास्क पहन रखे थे.

एम्बुलेंस का इस्तेमाल और सीसीटीवी का खेल
यह फिल्मी कांड रात के करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अंजाम दिया गया. चोर इतनी चालाकी से आए कि किसी को शक ही न हो कि अंदर कोई खतरनाक अपराधी बैठा है. उन्होंने एम्बुलेंस का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया ताकि पुलिस या किसी आम नागरिक को लगे कि कोई मेडिकल इमरजेंसी है. इसके बाद बदमाशों ने कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करके एटीएम मशीन को बुरी तरह काट डाला और कैश लेकर रफूचक्कर हो गए. जब सुबह स्थानीय लोगों ने टूटी हुई मशीन देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस की जांच और पुराना कनेक्शन
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्लूस टीम के साथ मिलकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चोर कितनी रकम चुराकर भागे हैं, क्योंकि बैंक अधिकारियों द्वारा एटीएम के कैश बैलेंस का मिलान किया जा रहा है. पुलिस यह भी खंगाल रही है कि जिस एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया, वह कोई असली इमरजेंसी व्हीकल था या चोरों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कोई फर्जीवाड़ा किया था.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments