आज के शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 95.56 पर आ गया।
मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल क्या?
इससे पहले मंगलवार को बाजार में कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 394.50 (0.53%) अंकों की बढ़त के साथ 73,918.76 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 119.10 (0.52%) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर पहुंच गया। निवेशकों के सकारात्मक रुझान के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे बढ़कर 95.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें- The Bonus Market Update: बाजार में बढ़त के साथ कारोबार का समापन; सेंसेक्स 395 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार