HomeअपराधYouTube बना 'क्राइम टीचर'... जयपुर में दो हत्याओं का पर्दाफाश, पुलिस ने...

YouTube बना ‘क्राइम टीचर’… जयपुर में दो हत्याओं का पर्दाफाश, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार


Last Updated:

Rajasthan Crime News: Rajasthan Crime News: जयपुर पश्चिम पुलिस ने बिंदायका और भांकरोटा क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग हत्याओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने प्रेसवार्ता में बताया कि भांकरोटा में मामूली विवाद के चलते रिश्तेदार की हत्या के आरोपी हरदेव बागरिया को गिरफ्तार किया गया है. वहीं बिंदायका स्थित श्री होटल में अपने ही साथी की हत्या करने के आरोप में संजय कुमार कासोटिया और नितेश गवारिया सहित आरोपियों को पकड़ा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जयपुर पश्चिम पुलिस ने बिंदायका और भांकरोटा क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग हत्याओं का खुलासा किया

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट-पश्चिम के पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने पश्चिम जिले में दो हत्याओं के आरोपियों पर सोमवार को बड़ा खुलासा किया. ये दो हत्याएं पिछले दिनों बिंदायका और भांकरोटा इलाकों में हुई थीं. बिंदायका में 25 जुलाई को सिवार मोड़ इलाके के श्री होटल में एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी. होटल रिकॉर्ड में पाया गया कि वह एक दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ यहां रुका था. दोनों ना होटल में मिले ना घर पर और फोन भी बंद मिले. इसी आधार पर पुलिस ने फरार दोनों साथियों संजय कुमार कासोटिया और निदेश गवारिया को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया. दोनों के दौसा के पास होने की सूचना पर भांडारेज रोड दौसा में चाय की थड़ी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर अपने साथी दिनेश उर्फ दन्शी गवारिया की हत्या का आरोप है. पूछताछ में पता चला कि तीनों ने श्री होटल एवं रेस्टोरेंट में शराब पार्टी की थी और पार्टी के खर्च को लेकर तीनों में विवाद हो गया.

इस दौरान दोनों ने अपने ही साथी दिनेश की उसी के गले में पड़े दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने अपने फोन फ्लाइट मोड पर कर दिए और मृतक दिनेश का फोन लेकर उसका सिमकार्ड तोड़कर फेंक दिया. दौसा में फरारी के दौरान होटल के वाईफाई के जरिए यू-ट्यूब पर हत्या के आरोप से बचने, पुलिस कैसे पकड़ती है और क्या-क्या सजा होती है पर सर्च किए.

खाटूश्याम मंदिर भी गए और मांगी माफी
इसके बाद दोनों सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर भी गए जहां उन्होंने हत्या की माफी मांगी. बाद में दौसा लौटकर गुजरात भागने की योजना बना ही रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी हैं. पुलिस ने उस दुपट्टे को भी घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी से बरामद किया है, जिसे दिनेश उर्फ दन्शी गवारिया का गला घोंटा था. वहीं, भांकरोटा इलाके में रविवार को बीड की ढाणी जयसिंहपुरा में एक व्यक्ति की लाश मिली. पुलिस के मुताबिक मृतक कालू बागरिया गुढ़ा सायपुरा दूदू का रहने वाला था और भेड़ चराने का काम करता था. इसी दौरान उसकी अपने साथी और रिश्तेदार हरदेव से झगड़ा हो गया जिसमें पत्थर और लाठी से हरदेव ने कालू बागरिया की हत्या कर दी. दरअसल, झगड़ा रात में भेड़ों के रेवड़ पर पहरा देने की बात पर हुआ था. पहले हरदेव ने रात 2 बजे तक पहरा दिया और बाद में कालू बागरिया की बारी आई तो वह सो गया. इसी बात से नाराज हरदेव बागरिया ने कालू की हत्या कर दी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments