Homeअपराधअगला निशाना... पुर्तगाल में भारतीय गैंग्स का खूनी खेल, रेस्तरां पर ताबड़तोड़...

अगला निशाना… पुर्तगाल में भारतीय गैंग्स का खूनी खेल, रेस्तरां पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दाऊद के नाम से खुली धमकी


होमताजा खबरक्राइम

पुर्तगाल: भारतीय गैंग्स का खूनी खेल, रेस्तरां में फायरिंग, दाऊद की खुली धमकी

Last Updated:

पुर्तगाल में भारतीय मूल के बीच गैंगवार से सनसनी फैल गई है. राजधानी लिस्बन और सिंट्रा के बीच स्थित मरसेस इलाके में पम्मा की दुकान ‘दिलबाग डोनर कबाब’ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. इस हमले के बाद गैंगस्टर राहुल आरके मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में रेस्तरां मालिक को सीधी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगली बार निशाना सीधे वह खुद होगा. दाऊद का नाम लेकर दी गई इस खुली धमकी में अमन साहू और सुनील मीणा गैंग का भी जिक्र है.

Zoom

पुर्तगाल के मरसेस में स्थित भारतीय रेस्तरां में गैंगस्टर राहुल आरके मीणा गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. (एआई इमेज)

पुर्तगाल की धरती पर भारतीय मूल के गैंगस्टरों के खूनी खेल और वर्चस्व की जंग ने यूरोप तक हड़कंप मचा दिया है. इस बार, पुर्तगाल के एक भारतीय रेस्तरां पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो जारी कर न सिर्फ हमले की जिम्मेदारी ली गई है, बल्कि रेस्तरां मालिक को सीधी मौत की धमकी भी दी गई है. धमकी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए कहा गया है कि ‘अगला निशाना सीधे मालिक होगा.’

  • मरसेस इलाके में हुई है वारदात:  रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन और सिंट्रा के बीच स्थित मरसेस इलाके की बताई जा रही है. यहां भारतीय मूल के पम्मा नाम के शख्स की ‘दिलबाग डोनर कबाब’ नाम का रेस्‍तरां है. हमलावर अचानक रेस्तरां के सामने पहुंचा और उसको निशाना बनाते हुए दनादन गोलियां बरसा दीं. अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग के फौरन बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. वहीं, इलाके में लगभग भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए.
  • मीणा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी: इस सनसनीखेज वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और फायरिंग का लाइव वीडियो पोस्‍ट किया गया. इस पोस्ट में गैंगस्टर राहुल आरके मीणा ने हमले की सीधी जिम्मेदारी ली. पोस्ट में खुलेआम चुनौती देते हुए लिखा गया है कि इस बार सिर्फ रेस्‍तरां पर गोलियां चलाई गई हैं, लेकिन अगली बार निशाना सीधे रेस्तरां मालिक होगा.
  • अगली बार ‘दाऊद भी नहीं बचा पाएगा: गैंगस्टर ने दहशत फैलाने के लिए अंडरवर्ल्ड के नाम का भी इस्तेमाल किया. वायरल पोस्‍ट में बेहद आक्रामक अंदाज में धमकी दी गई है कि अगर इस गैंग ने किसी को अपने निशाने पर ले लिया, तो उसे दाऊद भी नहीं बचा पाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्‍ट में अमन साहू गैंग, सुनील मीणा गैंग और त्रिशूल गैंग समेत कई अन्य नामों का जिक्र भी किया गया है.

यूरोप तक पहुंचा भारतीय सिंडिकेट का गैंगवार

About the Author

authorimg

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments