Homeअपराधजुनैद, आशिफ और शफी ने चूहे को जलाया, वीडियो हुआ वायरल तब...

जुनैद, आशिफ और शफी ने चूहे को जलाया, वीडियो हुआ वायरल तब एक्टिव हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार चौथा फरार


Last Updated:

Jhansi Rat Burning Video: उत्तर प्रदेश के झांसी से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. कसाई मंडी इलाके में चार युवकों ने एक जीवित चूहे को रस्सी से बांधकर और उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया. इन शोहदों ने इस पूरी वीभत्स घटना का वीडियो खुद बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है.

Top Deals Inside

चूहे को जलाया, वायरल हुआ वीडियो तो एक्टिव हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार चौथा फरारZoom

झांसी में चूहे को मारने वाले पर पुलिस का एक्शन.

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी मोहल्ले में चार युवकों ने एक बेजुबान चूहे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपियों ने पहले एक पिंजरे में चूहे को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांधकर लोहे के गेट पर लटका दिया. इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. आग लगने के बाद वह तड़पता हुआ चूहा इधर-उधर भागा और अंततः दर्दनाक मौत का शिकार हो गया. इन दरिंदों ने इस खौफनाक कृत्य का वीडियो खुद अपने मोबाइल से शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

सोशल मीडिया पर यह क्रूरतापूर्ण वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. पशु प्रेमियों और आम नागरिकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. मामला जब पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज किया.

तीन गिरफ्तार हो गए हैं

कोतवाली थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा रोहित कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मुकदमा संख्या 319/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित दबिश देते हुए मुख्य आरोपियों – जुनैद कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, चौथे आरोपी जीशान कुरैशी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

अधिकारियों ने जताई चिंता

सीओ सिटी प्रिया सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को इस अमानवीय घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से कानूनी शिकंजा कसा गया. पुलिस का कहना है कि बेजुबान जीवों के प्रति इस तरह की क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फरार चौथे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments