Homeटेक्नोलॉजीतमिलनाडु में डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया...VIDEO: मेंटली...

तमिलनाडु में डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया…VIDEO: मेंटली डिस्टर्ब थी, जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था युवक, कुत्तों ने पीछा कर भगाया


  • Hindi News
  • National
  • Coimbatore CCTV: Stray Dogs Save Woman From Sexual Assault Attempt | Video

चेन्नई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना कोयंबटूर के अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे हुई।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्ट्रीट डॉग्स ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को यौन उत्पीड़न की कोशिश से बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात हुई। इलाके में अक्सर रहने वाली मानसिक रूप से एक बीमार महिला सड़क किनारे बैठी थी, तभी नशे में धुत एक युवक उसके पास आया।

युवक ने महिला से पूछा कि क्या ये कुत्ते उसके हैं। महिला ने कुछ जवाब दिया तो युवक ने कुते पर पत्थर फेंका। कुत्ते कुछ कदम पीछे हट गए, लेकिन वहीं रुके रहे। इसके बाद युवक ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो एक डॉग उस पर झपट पड़ा। आरोपी जान बचाकर भागा। इसके बाद भी डॉग ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दूर तक खदेड़ दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments