- Hindi News
- National
- Delhi Restaurant Fire Photos; Malviya Nagar Basement Tragedy | DFS Rescue Operation
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।
कई लोगों जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। वहीं एंबुलेंस लेट होने पर स्थानीय लोग घायलों को उठाकर अस्पताल ले गए। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है।
सबसे पहले आग लगने की 2 तस्वीरें…

दिल्ली के मालवीय नगर में सुबह 8:50 बजे फ्लोरिश स्टे होटल में आग लग र्ग।

आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। जिसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया।
अब जान बचाने की जद्दोजहद, 5 तस्वीरें…

आग के बीच स्थानीय वहां मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

एंबुलेंस पहुंचने से पहले स्थानीय लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित जगह ले गए।

आग की लपटों से बचने के लिए एक विदेशी महिला कपड़े के सहारे नीचे गद्दे पर कूदी।

एक विदेशी शख्स ने चार मंजिल ऊपर से छलांग लगा दी। हालांकि उसकी जान बच गई।

एक विदेशी आग लगने के बाद जान बचाने के लिए छज्जे (बालकनी) पर खड़ा हो गया।
आग बुझाने, रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…

फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

आग लगने के बाद कुछ लोग धुएं के चलते बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम उन्हें एंबुलेंस तक ले गई।




