Homeअपराधपंजाब में कांग्रेस नेता की हत्‍या, हमलावरों ने बाइक का पीछा किया,...

पंजाब में कांग्रेस नेता की हत्‍या, हमलावरों ने बाइक का पीछा किया, फिर की गोलियों की बौछार – Congress municipal councillor Gurpreet Singh Gopi killed


Last Updated:

Punjab News: पंजाब में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आने वाले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले हिंसा की घटनाएं पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं. ताजा मामले में कांग्रेस के एक नगर पार्षद की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई.

Zoom

पंजाब में कांग्रेस के नगर पार्षद गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई.

Punjab News: पंजाब में हिंसा की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. प्रदेश के फिरोजपुर जिले के ममडोट में कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. बताया जाता है कि हमलावरों ने इस घटना को उस वक्‍त अंजाम दिया जब वे बाइक से अपने के एक अन्‍य साथी के साथ कहीं जा रहे थे. हमलावरों ने कार से उनका पीछा किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में कांग्रेस नेता की मौत हो गई. SSP का दावा है कि हमलावरों की पहचा कर ली गई है और उन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के नगर पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. इस सनसनीखेज घटना से हर कोई सकते में है. वहीं, पुलिस-प्रशासन के माथे पर भी पसीना आ गया है. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उससे पहले विपक्षी पार्टी के नेता को टार्गेट कर उनकी इस तरह से हत्‍या करना कई सवाल खड़े करता है. हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्‍हें पकड़ने के लिए अभियान तेज करने की बात कही है.

कैसे और कब हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममडोट कस्बे में कांग्रेस के नगर पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी की गोली मारकर हत्या की गई है. मर्डर की इस घटना को शनिवार 29 अगस्‍त 2026 को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बताया कि हथियारबंद हमलावरों ने बाइक से जा रहे गोपी और उनके साथी का कार से पीछा किया और रास्ते में उन पर फायरिंग कर दी. हमले में गोपी की मौके पर ही मौत हो गई. फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था. जांच में चुनाव संबंधी विवाद को भी हमले की एक प्रमुख वजह के तौर पर देखा जा रहा है.

बाइक से जा रहे थे, कार से किया गया पीछा

पुलिस के अनुसार, गोपी और हरप्रीत नामक व्यक्ति के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे. उनके कुछ दोस्त एक अलग कार में पीछे चल रहे थे. आरोप है कि हमलावरों ने पहले बाइक का पीछा किया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. हमलावरों ने पीछे आ रही कार पर भी फायरिंग की. SSP ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments