Homeटेक्नोलॉजीनेपाल ने बाढ़ में मरने वालों की तस्वीरें जारी कीं: PM...

नेपाल ने बाढ़ में मरने वालों की तस्वीरें जारी कीं: PM बालेन बोले- शवों के DNA सुरक्षित रखे जाएंगे; 682 मौतें, 275 भारतीयों समेत 3000 लापता


  • Hindi News
  • National
  • Nepal Flood Tragedy | Balen Shah DNA Identification Missing Victims List

काठमांडू2 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल

  • कॉपी लिंक

नेपाल में बाढ़ के तीन दिन बाद भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लोग तबाह हुए अपने घरों को देखने भी गए।

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद सरकार ने शनिवार को मृतकों की तस्वीरें और डिटेल्स जारी किए हैं। ताकि उनके परिजन उन्हें पहचान सकें। नेपाल पुलिस की वेबसाइट पर इन तस्वीरों को अपलोड किया गया है।

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा है कि जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उन्हें दफनाने से पहले DNA सैंपल और पहचान से जुड़े दूसरे सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे। इससे भविष्य में DNA जांच के जरिए शवों की पहचान करने में मदद मिल सकेगी। पहचाने जा चुके शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।

नेपाल के रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, चितवन, तनहूं, गोरखा, नवलपरासी ईस्ट और नवलपरासी वेस्ट से अब तक 675 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 7 शव तिब्बत में मिले हैं। शवों को एयरटाइट बैग में रखा जा रहा है। भारत सरकार के मुताबिक 275 भारतीय और 128 भारतीय मूल के लोग अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं।

वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 108 भारतीयों का रेस्क्यू किया गया है। पिछले दो दिनों में 598 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 900 भारतीय अभी चीन में हैं और सरकार के संपर्क में हैं।

बाढ़ के बाद तबाही का मंजर, 3 तस्वीरें…

नुवाकोट में घरों की छतों के ऊपर से बाढ़ का पानी और मलबा गुजरने के निशान दिखाई दे रहे हैं।

नुवाकोट में घरों की छतों के ऊपर से बाढ़ का पानी और मलबा गुजरने के निशान दिखाई दे रहे हैं।

रसुवा से रेस्क्यू लोगों को एयरलिफ्ट करने वाले बैरक के बाहर लापता परिजन का इंतजार करती महिला रो पड़ी।

रसुवा से रेस्क्यू लोगों को एयरलिफ्ट करने वाले बैरक के बाहर लापता परिजन का इंतजार करती महिला रो पड़ी।

नुवाकोट के देविघाट में बाढ़ से तबाह घर में सामान तलाशने के बाद बच्ची का पैर कीचड़ से सना नजर आया।

नुवाकोट के देविघाट में बाढ़ से तबाह घर में सामान तलाशने के बाद बच्ची का पैर कीचड़ से सना नजर आया।

unnamed 2026 08 29t202752 188 1788015668560
6 1787806652292

खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल PM बोले- हर प्रभावित नागरिक तक पहुंचेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि सरकार पूरी क्षमता से राहत, बचाव और पुनर्वास अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित नागरिक की जान बचाना और उसका पुनर्वास सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

शाह के मुताबिक, अब तक 7,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें जलविद्युत परियोजनाओं में फंसे 279 कर्मचारी भी शामिल हैं। अभियान में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के 18,708 जवान और 16 हेलिकॉप्टर जुटे हैं। भारत और चीन के विशेषज्ञ भी मौके पर मदद कर रहे हैं।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई थी, वीडियो सामने आया

नेपाल में तबाही के तीन दिन बाद शनिवार को ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। तिब्बत में एक टूर गाइड ग्रुप ने ऊंचाई से इसे रिकॉर्ड किया था। वीडियो में बर्फ और चट्टानों से बना करीब 800 मीटर लंबा ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर घाटी में गिरता दिखाई दे रहा है।

ग्लेशियर टूटने के बाद बड़े पैमाने पर मलबा और पानी नीचे की ओर बहा। इसके साथ लैंडस्लाइड हुआ और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में भारी तबाही मचाई।

ग्लेशियर टूटने का वीडियो

vertical gifs 1 1787989704367
vertical gifs 3 2 1787990125466
glacier 2 1787988318808
file 1787988229652

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय दूतावास ने शवों की पहचान को लेकर जारी की एडवाइजरी

भारत के काठमांडू स्थित दूतावास ने नेपाल में मारे गए लोगों के शवों की पहचान को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। नेपाल सरकार अज्ञात मृतकों की तस्वीरें और उनके बारे में जानकारी जारी कर रही है, जिसे एक आधिकारिक लिंक पर देखा जा सकता है।

दूतावास ने कहा कि वह नेपाल पुलिस समेत स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि पहचान के बाद भारतीय नागरिकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा सकें। दूतावास ने इस संबंध में आगे की जानकारी नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर साझा करने की बात कही है।

media f60b52cd bbde 4775 91d8 e86693c938b3 1788046919588



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments