Homeटेक्नोलॉजीबंगाल में उपचुनाव- हुमायूं कबीर हिरासत में लिए गए: कांग्रेस बोली-...

बंगाल में उपचुनाव- हुमायूं कबीर हिरासत में लिए गए: कांग्रेस बोली- नंदीग्राम में हमारे पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया; तमिलनाडु-असम में भी वोटिंग जारी


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में लिया।

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं।

इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

इस दौरान मंगलवार को आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अभी हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं।

वहीं, मीडिया से बात करते हुए नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और उनके कागजात भी छीन लिए गए हैं।

उपचुनाव से जुड़े हर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता न CM-विधायक, न उम्मीदवार

सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल पर है। यहां 15 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब उपचुनाव के दौरान ममता बनर्जी न मुख्यमंत्री हैं, न विधायक और न उम्मीदवार। मई में हुए विधानसभा चुनाव में TMC सत्ता से बाहर हो गई थी और ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गई थीं।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस का आरोप- पोलिंग एजेंट्स को धमकाया जा रहा

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि इस उपचुनाव में हर नागरिक को खुलकर वोट देने की आजादी होनी चाहिए, लेकिन यहां खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है।

उन्होंने कहा कि बीती रात और उससे एक दिन पहले से ही उनके पोलिंग एजेंटों को जबरन उठाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और उनके कागजात भी छीन लिए गए हैं।

02:24 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिलीप घोष बोले- नंदीग्राम में जीत का अंतर बढ़ेगा

उपचुनाव को लेकर बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि नंदीग्राम पहले से ही बीजेपी की जीती हुई सीट है और इस बार वहा जीत का अंतर और बढ़ेगा। इसके अलावा रेजीनगर में भी पहली बार बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अल्पसंख्यक वोट बीजेपी को न मिलने का पुराना चलन अब बदल रहा है।

02:05 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

हुमायूं कबीर बोले- वोटिंग सही तरीके से नहीं हो रही।

AJUP अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया है कि सही तरीके से वोटिंग नहीं हो रही है, पुलिस यहां गड़बड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम मतदाताओं को खुलेआम परेशान कर रही है और पिछले दो महीनों से मुस्लिम वोटरों पर जुल्म किए जा रहे हैं।

02:01 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले थाना प्रभारी बदला गया

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने नंदीग्राम थाने के प्रभारी (आईसी) को बदल दिया है।

सोमवार को मौजूदा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को हटाकर उनकी जगह देबाशीष सरकार को नया प्रभारी बनाया गया।

दरअसल, विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि अजय कुमार मिश्रा सत्ताधारी पार्टी के करीबी हैं, जिसके बाद आयोग ने यह कार्रवाई की। मिश्रा को 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां तैनात किया गया था।

01:56 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

हुमायूं कबीर बोले- बीजेपी को कोई मौका नहीं है

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजूप पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा है कि जब उन्होंने 23 अप्रैल 2026 को यहां से चुनाव लड़ा था, तब अकेले उन्हें ही 1,24,000 वोट मिले थे। अब यहां उपचुनाव हो रहा है और इस बार 93% वोटिंग होने की कोई उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिन खत्म होने के बाद ही पता चलेगा कि असल में कितने प्रतिशत वोट पड़े हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को कोई मौका नहीं है और वे डरे हुए हैं।

01:49 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

नंदीग्राम सबसे चर्चित सीट

पहले चर्चा थी कि ममता नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस सीट से संचिता प्रधान को टिकट दिया था। बाद में संचिता ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। अब नंदीग्राम सीट पर ममता का कोई उम्मीदवार नहीं है। वह कांग्रेस को समर्थन दे रही है। दूसरी सीट रेजीनगर है, जहां भी आज वोटिंग होगी।

1 1 1791169879828

01:25 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

असम: नगांव उपचुनाव से पहले मॉक पोल शुरू

01:22 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल: मुर्शिदाबाद में पोलिंग स्टेशन के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

01:07 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

15 साल में बंगाल में 18 चुनाव-उपचुनाव, पूरी टाइमलाइन

b7c613f6 d3a1 494c 8075 8413ea2300bc 1791169794435

01:06 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

ममता जिस कांग्रेस कैंडिडेट को समर्थन दे रहीं, वो भी जमानत पर

नंदीग्राम सीट पर कैंडिडेट संचिता प्रधान के नामांकन वापसी के बाद ममता के पास सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार को सपोर्ट करने का ऑप्शन बचा। इस सीट से कांग्रेस ने मिलन प्रधान को टिकट दिया। जिन्हें पुलिस ने पुराने केस में गिरफ्तार किया। फिलहाल वो जमानत पर हैं।

वहीं भाजपा ने इस सीट से शुभेंदु के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ रथ की 6 मई 2026 को हत्या कर दी गई थी।

01:06 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

नंदीग्राम TMC और भाजपा, दोनों के लिए अहम सीट

byelection story 05 1791034876

नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

2021 में ममता ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। अधिकारी BJP में शामिल होने के बाद TMC के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं।

2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिले।

01:05 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

रेजीनगर में मुश्किल मुकाबला; BJP, कांग्रेस, ममता, हुमायूं के कैंडिडेट

रेजीनगर में BJP, कांग्रेस, TMC के दोनों धड़ों, CPI(M) और हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) मैदान में हैं। रेजीनगर मुस्लिम बहुल सीट है। BJP के शंकराव सरकार को छोड़कर सभी प्रमुख उम्मीदवार मुस्लिम हैं। कांग्रेस से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी, TMC से रबीउल आलम चौधरी और AJUP से हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद चुनाव लड़ रहे हैं।

byelection story 07 1791034888

हुमायूं कबीर का आरोप है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है और चुनाव प्रचार में रुकावट डाली जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। हुमायूं ने खुद को प्रचार से यह कहकर हटा लिया पुलिस उत्पीड़न के बीच प्रचार नहीं कर सकते।

01:05 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की 5 सीटों पर भी उपचुनाव

961b7cd1 4c5d 4e30 8e2b e84f88c8e084 1791170803993

तमिलनाडु: AIADMK की विधायक के. मरगथम कुमारवेल ने मदुरांतकम सीट से और पी. सत्यबामा ने धारापुरम सीट से विधायक पद से इस्तीफा दिया। बाद में दोनों ने TVK जॉइन कर ली।

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अप्रैल में दो सीटों से चुनाव जीता था। उन्होंने मंगलम सीट अपने पास रखकर थट्टनचावडी से इस्तीफा दे दिया।

असम: कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मार्च में लोकसभा से इस्तीफा दिया, BJP में शामिल हुए और बाद में असम विधानसभा चुनाव लड़े। इसलिए लोकसभा सीट खाली हो गई।

01:04 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

सभी पोलिंग बूथों पर EVM, VVPAT का इस्तेमाल होगा

चुनाव आयोग ने कहा कि नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक वोटर लिस्ट को लगातार अपडेट किया जाएगा, बशर्ते नॉमिनेशन की समयसीमा से 10 दिन पहले तक आवेदन मिल जाएं।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर EVM और VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। EPIC कार्ड मुख्य पहचान दस्तावेज बना रहेगा।

हालांकि वोटर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और चुनाव आयोग द्वारा बताए गए अन्य दस्तावेजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

01:03 AM6 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

नंदीग्राम में BJP हावी, रेजीनगर में हुमायूं ने पेंच फंसाया

cover 14 1791034775

6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव के नतीजे किसी सरकार का भविष्य तय नहीं करेंगे, लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद जमीन पर बदलते राजनीतिक समीकरणों और पार्टियों की पकड़ की झलक जरूर देंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments