Homeअपराधबीवी के लिए मासूम बेटे का किया कत्‍ल, फिर गुनाह छिपाने के...

बीवी के लिए मासूम बेटे का किया कत्‍ल, फिर गुनाह छिपाने के लिए खेत में फेंका शव, दिलदहलाने वाली है वारदात


Last Updated:

एक शख्‍स ने अपने 11 साल के सौतेले बेटै का कत्‍ल कर खेतों में फेंक दिया. वह इस वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया, क्‍योंकि उसे शक था कि उसकी बीवी उसे छोड़कर जा सकती है. पुलिस ने आरोपी को हत्‍या के जुर्म में अरेस्‍ट कर लिया है.

Zoom

बीवी के लिए एक शख्‍स ने अपने 11 साल के सौतेले बेटै का कत्‍ल कर दिया.

Jammu & Kashmir News: खेतों के बीच पड़ी 11 साल के एक मासूम का शव किसी का भी दिलदलाने के लिए काफी था. किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर इस मासूम से किसी की क्‍या दुश्‍मनी रही होगी, जो उसने इसकी इतनी बेरहमी से हत्‍या कर दी. इसी बीच, मौके पर मौजूद किसी शख्‍स ने इस शव को लेकर पुलिस को जानकारी दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी थी. पुलिस के सामने पहले चुनौती इस बच्‍चे की शिनाख्‍त थी.

दूसरी तरफ, एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी को फोन करके बताया कि उसने बेटे का कत्‍ल करके शव को खेत में फेंक दिया है. बच्‍चे की बॉडी चाहिए तो इस लोकेशन से उठाकर ले जाओ. यह सुनते ही बच्‍चे के मां के पैरों से जमीन खिसक गई. उसने तुरंत इस बाबत पुलिस को जानकारी दी और पुलिस टीम के साथ उस लोकेशन पर पहुंच गई. लेकिन वहां ना तो बच्‍चे का शव था और ना ही उसका पति वहां पर था. फोन किया तो उसे अपने पति का मोबाइल स्विच ऑ‍फ मिला.

पुलिस इस शख्‍स की तलाश शुरू करती, इससे पहले वह खुद ही पुलिस स्‍टेशन पहुंच गया. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने 11 साल के बेटे का मर्डर कर खेत में फेंक दिया है. इसके बाद, पुलिस इस शख्‍स को लेकर उस खेत की तरफ निकल पड़ी, जहां पर उसने बच्‍चे को फेंका था. कुछ ही मिनटों के बाद बच्‍चे के शव को चक मुरार इलाके स्थित एक खेत से बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी शख्‍स से पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में जो बातें सामने आई, उसे जानने के बाद एक बार के लिए पुलिस भी सन्‍न रह गई. उसने बताया कि उसकी पत्‍नी ने उसके साथ दूसरी शादी की थी. यह बच्‍चा उसके पहले पति से था. पांच साल पहले उसने अपने पति को छोड़कर उसका साथ पकड़ लिया था. उसने उसके साथ शादी तो की, लेकिन अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया. वह जब भी शादी के लिए कहता, वह इस बात को टाल जाती. बीते कुछ समय से उसे लगने लगा था कि वह उसे छोड़कर अपने पहले पति के पास जा सकती है.

उसे लगा कि वह इस बच्‍चे की हत्‍या कर उसके पहले पति पर इसका इल्‍जाम डाल देगा. इस तरह वह अपने पत्‍नी को दूर जाने से रोक सकता है. साजिश के तहत, सामान खरिदवाने के बहाने वह 11 साल के मासूम को अपने साथ घर से बाहर ले गया. इसके बाद, उसने बच्‍चे की हत्‍या कर उसका शव खेत में फेंक दिया. इस कबूलनामें के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है. आरोपी की पहचान रवि कुमार के तौर पर की गई है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments