Homeअपराध'भगवान का फोन आया था, मैंने दोनों को स्वर्ग भेज दिया', पैरेंट्स...

‘भगवान का फोन आया था, मैंने दोनों को स्वर्ग भेज दिया’, पैरेंट्स का खून कर बेटे ने बनाया वीडियो


होमताजा खबरक्राइम

‘भगवान का फोन आया, मैंने पैरेंट्स को स्वर्ग भेज दिया’ हत्यारे बेटे का कबूलनामा

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Idukki Murder Case: केरल के इडुक्की में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 29 साल के एक युवक ने अपने ही माता-पिता का चाकू मारकर मर्डर कर दिया. मर्डर के बाद उसने एक खौफनाक वीडियो बनाकर रिश्तेदार को सेंड किया. पुलिस ने जब उसे अरेस्ट किया तो उसने कहा कि ‘भगवान का फोन आया था, इसलिए मैंने उन्हें स्वर्ग भेज दिया’. आरोपी नशे का आदी था और रिहैब सेंटर से लौटा था.

Zoom

‘भगवान का कॉल आया और मैंने मम्मी-पापा को स्वर्ग भेज दिया’, नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत. (सांकेतिक फोटो : AI Generated)

Crime News in Hindi: केरल के इडुक्की जिले से एक बेहद चौंकाने वाला क्रिमिनल केस सामने आया है. यहां एझुकुमवायल इलाके में एक 29 साल के युवक ने अपने माता-पिता का बेरहमी से मर्डर कर दिया. आरोपी का नाम अजीश है. उसने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने पिता एंटनी और मां वालसम्मा पर चाकू से कई वार किए. इस दर्दनाक मर्डर के बाद उसने अपने खून से लथपथ माता-पिता का वीडियो बनाया. इसके बाद उसने यह खौफनाक वीडियो अपने एक रिश्तेदार को सेंड कर दिया. जब पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो उसका बयान सुनकर सब सन्न रह गए. उसने पुलिस से कहा, ‘भगवान का फोन आया था, इसलिए मैंने उन्हें स्वर्ग भेज दिया है’. नेदुमकंडम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

आखिर क्या हुआ था शुक्रवार की उस खौफनाक रात को?

पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए हैं. अजीश शराब और नशे का बुरी तरह आदी था. वह कुछ समय पहले ही एक नशामुक्ति केंद्र यानी रिहैब सेंटर से इलाज कराकर वापस लौटा था. रिहैब से लौटने के बाद भी वह नॉर्मल नहीं था. वह अक्सर अपने पैरेंट्स के साथ जमकर झगड़ा करता था. शुक्रवार रात भी घर में कुछ ऐसा ही विवाद हुआ था. इसके बाद उसने गुस्से में आकर 59 साल के एंटनी और 55 साल की वालसम्मा का चाकू से मर्डर कर दिया.

जब अजीश ने मर्डर के बाद अपनी खौफनाक करतूत का वीडियो रिश्तेदार को भेजा तो वह घबरा गया. उस रिश्तेदार ने तुरंत इलाके के पादरी और पड़ोसियों को इसकी पूरी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही जब ये सभी लोग भागकर घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था.

अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था. एंटनी और वालसम्मा की लाशें जमीन पर पड़ी थीं. इसके बाद तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घर में मौजूद दादी को हत्यारे पोते ने क्यों छोड़ दिया?

इस डबल मर्डर केस में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है. घटना के वक्त अजीश की बुजुर्ग दादी भी उसी घर में मौजूद थीं. हालांकि आरोपी ने अपनी दादी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला पूरी तरह से बिस्तर पर ही रहती हैं. उन्हें उम्र की वजह से देखने और सुनने में भी भारी परेशानी होती है. इस वजह से उन्हें पता ही नहीं चला कि घर में उनके बेटे और बहू का मर्डर हो गया है. पड़ोसियों के आने के बाद ही उन्हें इस खौफनाक वारदात का पता चला.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

instagram
img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments