Homeटेक्नोलॉजीममता बनर्जी को बागी गुट का खुला ऑफर: ऋतब्रत बनर्जी बोले-...

ममता बनर्जी को बागी गुट का खुला ऑफर: ऋतब्रत बनर्जी बोले- नंदीग्राम से उतरें पूर्व CM, निर्दलीय भी लड़ेंगी तो सपोर्ट करेंगे


कोलकाता25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। हालांकि, अब तक BJP और विपक्षी TMC ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इसी बीच एक नया और दिलचस्प सियासी मोड़ सामने आया है।

बागी गुट की अगुवाई कर रहे ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी को खुला ऑफर दिया है। शनिवार को ऋतब्रत ने कहा है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी विधानसभा उपचुनाव लड़ती हैं, तो उनका गुट अपना उम्मीदवार वापस ले लेगा।

ऋतब्रत बनर्जी ने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका गुट चाहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विधानसभा में लौटें। उन्होंने तंज भरे अंदाज में यह भी जोड़ा कि अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़कर सदन में आती हैं, तो यह और भी बेहतर होगा। 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

5df5d441 b3c4 4668 ace1 cf0e95887d13 1789259315312

कांग्रेस ने 11 सितंबर को उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने शुक्रवार को रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया था।

पार्टी के बयान के मुताबिक, इन नामों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी।

TMC और भाजपा उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं कर रही…3 संभावित वजहें

TMC में तीन गुटों का असर इसलिए फंसा पेंच

  • TMC तीन हिस्सों में बंट गई है। इनमें एक गुट ममता बनर्जी और दूसरा रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व में है। TMC के 20 लोकसभा सांसद छोटे दल NCPI में शामिल हो चुके हैं।
  • इन सांसदों ने BJP के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन दिया है। उन्होंने अब तक उपचुनाव को लेकर कोई रुख साफ नहीं किया है।
  • ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी, दोनों गुटों ने उम्मीदवार उतारने पर विचार करने की बात कही है। इससे दोनों सीटों के मुकाबले में एक और पेच जुड़ गया है।

भाजपा ममता के नाम का कर रही इंतजार

नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पर स्पष्टता का इंतजार। रेजीनगर में हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) के मुकाबले मजबूत स्थानीय चेहरे की तलाश। नंदीग्राम और आसपास के इलाकों में पार्टी की चुनावी रणनीति तय होने के बाद नाम घोषित करना।

16 सितंबर नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

TMC सिंबल विवाद-EC ने बागी गुट से और दस्तावेज मांगे: दो सीटों पर उपचुनाव

19 1789259396651

पश्चिम बंगाल में TMC के चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद जारी है। शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग के सामने मौखिक दलीलें दीं और सवालों के जवाब दिए। आयोग ने गुट से दिन खत्म होने से पहले अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments