Homeट्रैवलमानसून में बोकारो घूमने का बनाएं प्लान, फैमिली के साथ जाएं कूलिंग...

मानसून में बोकारो घूमने का बनाएं प्लान, फैमिली के साथ जाएं कूलिंग पॉन्ड


Last Updated:

Cooling Pond Bokaro: अगर आप मानसून के दौरान शहर के अंदर किसी शांत, खूबसूरत पर्यटन स्थल की तलाश कर रहे हैं तो सेक्टर-9 स्थित कूलिंग पॉंड बेहतरीन जगह है जहां प्रकृति के खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं. कूलिंग पॉंड बोकारो के बड़े और लोकप्रिय जलाशयों में एक है जहां सालभर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है. मानसून के दिनों में कूलिंग पॉंड के सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र यहां मौजूद छोटा-सा टापूनुमा हिस्सा है, जिसे स्थानीय लोग “मिनी धनुषकोटी” भी कहते हैं.

यहां चारों ओर पानी से घिरे इस संकरे रास्ते और टापूनुमा स्थल को देखकर तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित प्रसिद्ध धनुषकोडी जैसा फील आता है. यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटक इस जगह पर फोटो और सेल्फी लेना नहीं भूलते. मानसून के दौरान कूलिंग पॉंड का दृश्य और भी आकर्षक हो जाता है. जलाशय लबालब भरा पानी और उसके चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है.

शाम के दौरान नाविकों को छोटे नाव पर मछली पकड़ते देखने का अनुभव भी बहुत खास होता है. अक्सर प्रकृति प्रेमी यहां फोटोग्राफी करने के लिए आते हैं. कूलिंग पॉंड बोकारो शहर के सबसे घूमने-फिरने वाले स्थलों में गिना जाता है. अक्सर छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं. कूलिंग पॉड पहुंचना बेहद आसान है.

बोकारो के सेक्टर-9 स्थित बसंती मोड़ चौक से महुआर की ओर जाने वाली सड़क पर करीब 800 मीटर आगे बढ़ने पर यह खूबसूरत जलाशय स्थित है. निजी वाहन या दोपहिया से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. बोकारो के सेक्टर 9 स्थित कूलिंग पॉंडबोकारो के सबसे फेमस जलाशयो में से एक है जहां सालों भर सैलानियों का जमावड़ा रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां न्यू ईयर से लेकर अलग-अलग तिथि-त्योहारों और मौकों पर लोग पहुंचते हैं और पिकनिक मनाते हैं. घूमते-खाते और आनंद मनाते हैं. बोकारो का कूलिंग पॉंड शहर के अंदर सबसे अनोखा पिकनिक स्पॉट में से एक है के जहां पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के अलावा विशाल बोकारो स्टील प्लांट के नजारे का भी आनंद ले सकते हैं जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है.

बोकारो के कूलिंग पॉंड का निर्माण प्रमुख रूप से प्लांट के अंदर स्टील निर्माण के प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है जहां ठंडे पानी को संरक्षित कर प्लांट के अंदर मौजूद बड़े उपकरणों और मशीनरी के तापमान को नियंत्रित किया जाता है. यह पॉंड देखने में बहुत ही खूबसूरत है और यह शहर वासियों को बोकारो स्टील प्लांट और शहर वासियों के दिलों को जोड़ता है.यहां आकर पर्यटक सुखद पलों को इंजॉय करते हैं. बोकारो कूलिंग पॉंड पहुंचने के लिए बोकारो किस सेक्टर 9 बसंती मोड चौक से महुआर के बाई और सड़क मुड़कर 800 मीटर की दूरी पर कूलिंगपॉंड पहुंच सकते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments