मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। घटना तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है। खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link
मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी नवविवाहिता, पेड़ में फंसी: पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू
RELATED ARTICLES



