केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब दौरे पर रहे। उन्होंने मानसा में नशे का विरोध करने पर कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार से कहा कि कल यानी बुधवार को 12 बजे CBI टीम मानसा पहुंच जाएगी। झोटा के पिता भीम सिंह ने बताया कि शाह ने कहा कि 24 घंटे का वेट करिए, इंसाफ मिलेगा। इससे पहले वह संगरूर में AAP मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने को लेकर तंग किए जाने के बाद सुसाइड करने वाले गुलजार के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ मिलने का आश्वासन दिया। अमित शाह ने कहा कि वह गुलजार के भोग (अंतिम अरदास) में आएंगे। पंजाब दौरे में सबसे पहले उन्होंने गुरदासपुर में बिक्रमजीत के परिवार से 15 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत की मां सुरजीत कौर के पैर छुए। अमित शाह ने परिवार को CBI जांच और इंसाफ का भरोसा दिया। इन तीनों मामलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब कर चुका है। वहीं शाह के दौरे से पहले पंजाब CM भगवंत मान ने मानसा के एक्टविस्ट परविंदर झोटा की हत्या की CBI जांच का ऐलान कर दिया।
Source link
अमित शाह बोले- कल 12 बजे मानसा पहुंचेगी CBI: झोटा के परिवार से मिले; गुरदासपुर में नशे के विरोध पर कत्ल किए व्यक्ति की मां के पैर छुए – Mansa News
RELATED ARTICLES