लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी कराने के आरोप लगाए। मंगलवार को नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी में ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों लोगों का वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि जनसुनवाई में चार बूथों पर 416 वोटरों के नाम अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। राहुल बोले- गरीबों के अधिकार छीने जा रहे राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है। उनके मुताबिक, वोट हर भारतीय नागरिक का बुनियादी अधिकार है, लेकिन इसे व्यवस्थित तरीके से छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से हटाकर उनके अधिकार और सुविधाएं छीनी जा रही हैं। राहुल ने इसे देश को कुछ चुनिंदा अरबपतियों के हित में चलाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछे, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला। राहुल ने जनसुनवाई में शामिल लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। इस दौरान ‘वोट का अधिकार, जीने का अधिकार’ के नारे भी लगाए गए। 30 अक्टूबर को CEC के खिलाफ कार्यक्रम, 1 नवंबर को रैली विपक्षी INDIA ब्लॉक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर लिस्ट में बदलाव और कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग जैसी सार्वजनिक कार्यवाही करने की योजना बनाई है। इसके बाद 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में सभा प्रस्तावित है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रामलीला मैदान में रैली की अनुमति वापस नहीं ली गई है। अनुमति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अशोका होटल में प्रस्तावित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम पर पुलिस ने कहा कि यह मामला होटल पर निर्भर करता है, क्योंकि परिसर निजी है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि SIR में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों को पुलिस ने रोक दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम से स्थान उपलब्ध होने का प्रमाण पत्र लेकर 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। INDIA ब्लॉक का कहना है कि चुनाव आयोग में जवाबदेही तय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Source link
राहुल गांधी बोले- टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही: गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे; CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा
RELATED ARTICLES