Flight Booking 5 Secret Hacks: कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते समय होटल, घूमने-फिरने और खाने का बजट तो हम बना लेते हैं, लेकिन फ्लाइट टिकट पूरा हिसाब बिगाड़ देती है. एक ही रूट पर अलग-अलग तारीखों में किराया काफी अलग होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि टिकट कब बुक करें और किस दिन यात्रा करने पर कम पैसे खर्च हो सकते हैं! वैसे तो इसका कोई एक परफेक्ट नियम नहीं है. यह प्लेन का किराया आपकी मंजिल, यात्रा की तारीख, सीटों की उपलब्धता, छुट्टियों और यात्रियों की मांग पर निर्भर करता है. फिर भी कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अलग-अलग विकल्पों की तुलना कर सकते हैं और जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बच सकते हैं. आइए जानते हैं फ्लाइट टिकट बुक करते समय किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए.
सस्ता फ्लाइट टिकट खरीदने के 5 हैक्स –
1.इन्कॉग्निटो मोड (Incognito Mode) का इस्तेमाल-
कभी नोटिस किया है कि जब आप एक ही जगह की फ्लाइट टिकट बार-बार सर्च करते हैं, तो हर 10 मिनट में उसका किराया बढ़ता हुआ दिखता है? दरअसल, ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स आपके वेब ब्राउज़र की ‘कुकीज’ (Cookies) से आपकी सर्च हिस्ट्री ट्रैक कर लेते हैं. उन्हें समझ आ जाता है कि आपको उस रूट पर जाना ही है, इसलिए वे जानबूझकर दाम बढ़ाकर दिखाते हैं ताकि आप हड़बड़ी में महंगी बुकिंग कर लें. ऐसे में ब भी फ्लाइट सर्च करें, तो अपने ब्राउज़र में Ctrl + Shift + N दबाकर Incognito / Private Window खोलें. इससे आपकी पुरानी सर्च हिस्ट्री सेव नहीं होगी और आपको सही व न्यूट्रल फेयर दिखाई देगा.
प्राइस अलर्ट्स और कंपैरिजन इंजन का फायदा लें-
किसी एक ही ट्रैवल ऐप या एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करके तुरंत टिकट न काटें. सबसे पहले Google Flights, Skyscanner या Kayak जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स पर जाएं. ये प्लेटफॉर्म्स एक साथ दर्जनों एयरलाइंस के रेट्स की तुलना करके सबसे सस्ता ऑप्शन सामने रख देते हैं. गूगल फ्लाइट्स या स्काईस्कैनर पर अपनी पसंदीदा तारीखों के लिए ‘Price Alert’ ऑन कर दें. जैसे ही उस रूट का किराया अचानक गिरेगा, आपके फोन या ईमेल पर तुरंत नोटिफिकेशन आ जाएगा और आप सबसे कम दाम में बुकिंग कर सकेंगे.
ज़्यादातर लोग शुक्रवार शाम, शनिवार या रविवार को ट्रैवल करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें ऑफिस की छुट्टी मिलती है. लेकिन लाइवमिंट के अनुसार, भारी डिमांड के कारण एयरलाइंस वीकेंड्स पर किराए सबसे ज्यादा रखती हैं. ऐसे में अगर आपकी ट्रिप की तारीखें थोड़ी फ्लेक्सिबल हैं, तो हफ्ते के बीच में यानी मंगलवार (Tuesday) या बुधवार (Wednesday) को यात्रा का प्लान बनाएं. अक्सर देखा गया है कि एयरलाइंस मंगलवार और बुधवार को खाली सीटों को भरने के लिए स्पेशल डिस्काउंट्स और सस्ते फेयर के साथ टिकट बेच देती है.
‘कनेक्टिंग फ्लाइट्स’ देखें-
आपके पास वक्त की कमी नहीं है और आप कुछ एक्स्ट्रा रुपये बचाना चाहते हैं, तो डायरेक्ट (Non-Stop) फ्लाइट्स की जगह कनेक्टिंग फ्लाइट्स (Layover Flights) का ऑप्शन चुनें. सीधी फ्लाइट्स का किराया हमेशा प्रीमियम होता है क्योंकि लोग जल्दी पहुंचना चाहते हैं. लेकिन अगर आप 1-2 घंटे के लेओवर वाली कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं, तो टिकट का फेयर काफी कम हो जाता है.
एडवांस बुकिंग का सही टाइम टेबल समझें-
शेयर बाजार की तरह फ्लाइट्स के टिकट के दाम भी हर घंटे घटते-बढ़ते रहते हैं. आखिरी वक्त (Last Minute) में टिकट बुक करना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकता है, क्योंकि उस समय एयरलाइंस मनमाना किराया वसूलती हैं. इसलिए अगर आप डोमेस्टिक फ्लाइट्स (भारत के अंदर) में यात्रा करने वाले हैं तो 3 से 6 हफ्ते पहले टिकट बुक करें. जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स (विदेश यात्रा) ले रहे हैं तो लंबी दूरी के सफर के लिए कम से कम 3 से 6 महीने पहले बुकिंग करें.
एक और सीक्रेट टिप- अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड्स हैं, तो बुकिंग से पहले उनके रिवॉर्ड पॉइंट्स और एयरलाइन को-ब्रांडेड ऑफर्स चेक करें. कई बैंक समय-समय पर नो-कॉस्ट ईएमआई और फ्लैट 10-15% का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी देते हैं. जिसकी मदद से आपको काफी डिस्काउंट मिल सकता है.
तो अगली बार जब भी घूमने का प्लान बने, तो इन 5 हैक्स को जरूर अप्लाई करें. आपकी जेब भी खुश रहेगी और सफर का मजा भी दोगुना हो जाएगा!