Homeटेक्नोलॉजीअवैध शराब लोड आयशर वाहन TI पर चढ़ाया, मौत: इंदौर-बैतूल हाईवे...

अवैध शराब लोड आयशर वाहन TI पर चढ़ाया, मौत: इंदौर-बैतूल हाईवे पर तस्करी रोकने पहुंचे थे; पिछला पहिया ऊपर से गुजर गया – Khategaon News


खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी।

देवास में अवैध शराब भरे आयशर वाहन ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल पुरी को अस्पताल ले जाया गया। यहां करीब दो घंटे तक CPR और इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

.

टीआई पुरी रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अवैध शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पहुंचे थे। नेमावर पुलिस भी इसी आयशर वाहन का पीछा कर रही थी। पुलिस टीम को वाहन हाईवे पर डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला।

थाना प्रभारी पुरी ने ड्राइवर से बाहर आने को कहा। इसी दौरान वह आयशर को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने लगा। इस दौरान पिछला पहिए उन पर चढ़ गया और पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई थीं और काफी खून बह गया था।

गंभीर रूप से घायल पुरी को अस्पताल ले जाया गया था।

वाहन को संदलपुर में छोड़कर ड्राइवर फरार

आयशर का ड्राइवर वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी ओर ले गया और संदलपुर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को संदलपुर थाने में खड़ा कर दिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर देवास एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे। मृतक का परिवार भी खातेगांव पहुंच गया है।

चंदाना-बिंजाना में संदिग्ध जहरीली शराब से 13 मौतें

इससे पहले देवास जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर चंदाना और पास के बिंजाना गांव में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया था।

ग्रामीणों ने दोनों गांवों में 20 दिन के भीतर 13 से ज्यादा लोगों की मौत होने का दावा किया था। कई लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात भी सामने आई थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, मौतों का सिलसिला 27 सितंबर को शुरू हुआ था। शराब पीने के बाद लोगों को पेट दर्द, चक्कर, घबराहट और उल्टी की शिकायत हुई थी। कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई थी।

इस मामले के बाद जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर सवाल उठे थे। अब अवैध शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी की मौत का मामला सामने आया है।

देवास और सागर के कलेक्टर-SP बदले गए थे

जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बीच देवास और सागर के कलेक्टर-SP बदले गए थे। देवास में जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया समेत 3 आबकारी अफसरों को भी निलंबित किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. हाईवे पर चेकिंग के दौरान कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत

dbgifmagic 2026 10 22t101035 891 1792644381873 1793583854078

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी ने सिविल लाइन थाने के कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी को कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

2. शराब पी, सुबह उठे नहीं, 20 दिन में 13 मौतें:कई की आंखों की रोशनी चली गई

cover reel 1792848123921 1793586104243

सागर के बाद अब देवास जिले में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों का बड़ा मामला सामने आया है। चंदाना और पास के बिंजाना गांव में 20 दिन के भीतर मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments