Last Updated:
Mount Abu Budget Friendly Restaurants: दिवाली की छुट्टियों में अगर आप माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं और खाने-पीने पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जहां करीब 300 रुपए के बजट में पेटभर खाना खा सकते हैं. माउंट आबू में राजस्थानी थाली से लेकर साउथ इंडियन, पंजाबी, चाइनीज और फास्ट फूड तक के विकल्प मौजूद हैं. अर्बुदा सर्कल के पास मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट में कई तरह की डिशेज मिलती हैं, तो जोधपुर भोजनालय में दाल-बाटी, चूरमा और गट्टे की सब्जी जैसे पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. वहीं श्री अन्नपूर्णा भोजनालय और शांति रेस्टोरेंट सादे शाकाहारी भोजन के लिए अच्छे विकल्प हैं. सुबह के नाश्ते या शाम के समय गर्मागर्म पराठे खाने के लिए अंजनी पराठा सेंटर भी जा सकते हैं. ये जगहें कम बजट में घूमने के साथ अच्छा खाना खाने का विकल्प देती हैं.
अगर इस दिवाली सीजन में आप भी माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके यहां के कुछ बजट फ्रेंडली फेमस रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 300 रुपए में खाना खाने के साथ ही कई तरह की डिशेस का स्वाद भी ले सकते हैं. इन रेस्टोरेंट में कम बजट में भी राजस्थानी डिशेज के अलावा कई तरह के फास्ट फूड और खाने का टेस्ट ले सकते हैं.
नक्की झील के पास अर्बुदा सर्कल पर यह रेस्टोरेंट अपनी लोकेशन और मल्टी-कुजीन मेन्यू के लिए जाना जाता है. यहां पंजाबी, नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज और फास्ट फूड के कई आप्शन मिलते हैं. डोसा, पनीर की सब्जियां, फ्राइड राइस, नूडल्स और पावभाजी जैसे व्यंजन यहां के मेन्यू में शामिल है. अगर आप माउंट आबू परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आ रहे है, तो यहां बैठकर खाना खाने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.
माउंट आबू में अगर आप राजस्थानी खाने का स्वाद लेना चाहते हैं, तो जोधपुर भोजनालय अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह रेस्टोरेंट टैक्सी स्टैंड के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित है और शहर के पुराने रेस्टोरेंट में से एक है. यहां आप दाल-बाटी, चूरमा, गट्टे की सब्जी, टिक्कड़, लहसुन की सब्जी और राजस्थानी थाली जैसी डिशेज का स्वाद ले सकते हैं. इसकी खासियत पारंपरिक राजस्थानी स्वाद है. पर्यटकों के बीच भी यह जगह काफी फेमस है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप माउंट आबू में कम बजट में अच्छा और सादा खाना पसंद करते है, तो आपके के लिए श्री अन्नपूर्णा भोजनालय एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह माउंट आबू के टैक्सी स्टैंड के पास है और यहां इंडियन फूड में गुजराती और राजस्थानी खाने के साथ नाश्ते के कई ऑप्शन भी मिलते हैं. शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले पर्यटक यहां जा सकते हैं. यह माउंट आबू के पुराने और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में से एक है.
माउंट आबू के टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड के पास शांति रेस्टोरेंट परिवार और दोस्तों के साथ बजट में खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यहां शाकाहारी और राजस्थानी व्यंजन मिलते हैं. यहां के खाने के स्वाद, स्टाफ के व्यवहार और बजट को लेकर काफी अच्छा रिव्यू रहता है. परिवार के साथ भोजन करने के लिए भी यह जगह कुछ फेमस लोकेशन में से एक है.
अगर आप माउंट आबू में सुबह के नाश्ते या शाम को कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो अंजनी पराठा सेंटर जा सकते हैं. यह माउंट आबू के सनी गांव क्षेत्र में फेमस रेस्टोरेंट है. यहां आलू पराठा और दूसरे तरह के स्टफ्ड पराठे मिलते हैं, जो पर्यटकों को काफी पसंद आते है. गर्मागर्म पराठों के साथ मिलने वाली अलग अलग चटनी और दूसरे खाने के विकल्प इसे पर्यटकों की फेवरेट लोकेशन बनाते हैं.