Homeअपराधइंस्टाग्राम पर इश्क, नागपुर में दरिंदगी! सनकी आशिक ने पार की शर्म...

इंस्टाग्राम पर इश्क, नागपुर में दरिंदगी! सनकी आशिक ने पार की शर्म की हदें, मां-दादी को भेजीं बेटी की अश्लील तस्वीरें!


होमताजा खबरक्राइम

सोशल मीडिया पर मुलाकात, फिर फोन पर मीठी-मीठी बात, सनकी प्रेमी ने कर दिया कांड

Last Updated:

अमरावती के बेनोदा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक 22 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की का भरोसा जीतकर उसे नागपुर बुलाया. उसके साथ बलात्कार किया. विवाद होने पर जब लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक किया, तो आरोपी ने गुस्से में उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो उसकी मां और दादी के व्हाट्सएप पर भेज दिए. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी बाबू हसन और उसके साथी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर आईपीसी और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कड़ी धाराएं लगाई गई हैं.

Zoom

नाबालिग संग उत्तर प्रदेश के युवक ने किया दुष्कर्म.(सांकेतिक फोटो)

रिपोर्ट- संजय शेंडे

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है. बेनोदा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर पहले उसका शारीरिक शोषण किया गया और फिर उसकी गरिमा को सरेआम नीलाम करने की कोशिश की गई. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और मुख्य आरोपी बाबू हसन (22 वर्ष) की मुलाकात लगभग दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती में बदल गई. आरोपी ने लड़की का भरोसा इस कदर जीत लिया कि पीड़िता ने उसे अपनी कुछ निजी तस्वीरें साझा कर दीं.

आरोपी बाबू हसन, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है, इस साल 5 जनवरी को यूपी से नागपुर आया. उसने पीड़िता को मिलने के बहाने नागपुर बुलाया. वहां पहुंचने पर आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरन बलात्कार किया. इस घटना के बाद से ही पीड़िता डरी-सहमी रहने लगी थी.

नंबर ब्लॉक किया तो मां-दादी को भेजे अश्लील तस्वीरें

कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिए उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया. नंबर ब्लॉक होने से आरोपी बाबू हसन और उसका साथी बबलू हसन बुरी तरह भड़क गए. बदला लेने की नीयत से उन्होंने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें उसकी मां और दादी के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दीं. इतना ही नहीं, आरोपियों ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की.

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बेनोदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया. पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुँची और 30 अप्रैल को दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

पॉक्सो केस दर्ज

पुलिस ने निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है:

  1. भारतीय दंड संहिता (IPC): धारा 74, 75(1), 78(2), 79, और 351(2).
  2. पॉक्सो (POCSO) अधिनियम: धारा 8 और 12.
  3. आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments