Homeटेक्नोलॉजीउत्तराखंड में बिजली के तारों में फंसा हेलिकॉप्टर: खेतों में कराई...

उत्तराखंड में बिजली के तारों में फंसा हेलिकॉप्टर: खेतों में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बद्रीनाथ से 6 यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था – Tehri Garhwal (Tehri) News




बद्रीनाथ धाम से दिल्ली के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे एक निजी हेलिकॉप्टर की बुधवार सुबह टिहरी गढ़वाल के चम्बा-आराकोट क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और उसके पिछले रोटर में 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन फंस गई। गंभीर स्थिति के बीच महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सत्यो-सकलाना क्षेत्र के नवगांव स्थित खेत में सुरक्षित उतार दिया। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 7 लोग सुरक्षित हैं। सभी यात्री दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी एक ही परिवार के बताए गए हैं। PHOTOS देखिए- गुप्तकाशी में वीआईपी मूवमेंट के बाद बदला गया रूट यह हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा था। इसी दौरान गुप्तकाशी में वीआईपी मूवमेंट होने के कारण पायलट को सीधे देहरादून जाने का निर्देश दिया गया। रूट बदलने के दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। रोटर में फंसी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के पिछले रोटर में 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार फंस गया। यात्रियों और पायलट के अनुसार, इसके बाद हेलिकॉप्टर हवा में अनियंत्रित होकर नीचे आने लगा। अचानक आई इस स्थिति से यात्रियों में घबराहट फैल गई। बताया गया कि चम्बा-आराकोट क्षेत्र से लेकर लैंडिंग स्थल तक बिजली का तार हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से में ही फंसा रहा। इस कारण हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पायलट ने खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग गंभीर स्थिति के बावजूद महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने हेलिकॉप्टर का संतुलन बनाए रखा और उसे सत्यो-सकलाना क्षेत्र के नवगांव स्थित खेत में सुरक्षित उतार दिया। लैंडिंग के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर की पायलट अनुपमा चौधरी मेरठ की रहने वाली हैं। उनकी सूझबूझ और त्वरित फैसले से बड़ा हादसा टल गया। घटना की जांच शुरू, तकनीकी जांच की मांग धनोल्टी तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता अखिलेश उनियाल ने चारधाम यात्रा में उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टरों की सख्त तकनीकी जांच कराने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments