Homeट्रैवलऋषिकेश की इन 4 जगहों पर क्लिक करें सबसे शानदार तस्वीरें, हर...

ऋषिकेश की इन 4 जगहों पर क्लिक करें सबसे शानदार तस्वीरें, हर फ्रेम बनेगा यादगार


Last Updated:

ऋषिकेश सिर्फ योग और आध्यात्म के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत लोकेशनों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां हर फ्रेम पोस्टकार्ड जैसा नजर आता है. अगर आप शानदार तस्वीरें क्लिक करना चाहते हैं, तो तपोवन, बीटल्स आश्रम, व्हाइट सैंड बीच और क्यार्की व्यू पॉइंट जैसी जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

तपोवन की गलियां ऋषिकेश का सबसे अलग और रंगीन हिस्सा मानी जाती हैं. यहां छोटे-छोटे कैफे, योग स्टूडियो, हस्तशिल्प की दुकानें, दीवारों पर बनी खूबसूरत आर्ट और पहाड़ों का बैकग्राउंड हर फ्रेम को खास बना देता है. सुबह और शाम के समय यहां की हलचल और रोशनी तस्वीरों में अलग ही जान डाल देती है.

अगर आपको स्ट्रीट फोटोग्राफी पसंद है, तो तपोवन की गलियां बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए. यहां हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिल जाता है. लोकल लाइफ, विदेशी पर्यटक, रंग-बिरंगे कैफे और शांत माहौल मिलकर ऐसी तस्वीरें देते हैं, जिन्हें देखकर बार-बार यहां आने का मन करेगा.

राजाजी टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित बीटल्स आश्रम अपनी ग्रैफिटी वाली दीवारों और शांत माहौल के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां पुराने मेडिटेशन हॉल, पेड़ों के बीच बने ढांचे और रंग-बिरंगी वॉल आर्ट हर तस्वीर को एक अलग लुक देती है. अगर आपको क्रिएटिव फोटो पसंद हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुबह के समय यहां हल्की धूप पेड़ों के बीच से छनकर आती है, जिससे तस्वीरों में नेचुरल लाइटिंग मिलती है. हर दीवार एक नई कहानी सुनाती है और कैमरे में कैद होने लायक कई अनोखे एंगल मिल जाते हैं. यही वजह है कि फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की यह पसंदीदा जगह बनी हुई है.

गंगा किनारे मौजूद व्हाइट सैंड बीच अपनी सफेद रेत और साफ बहते पानी की वजह से लोगों को खूब आकर्षित करता है. चारों ओर पहाड़, सामने बहती गंगा और शांत माहौल मिलकर ऐसा नजारा बनाते हैं, जो तस्वीरों को बेहद खूबसूरत बना देता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य सबसे ज्यादा आकर्षक होता है.

अगर भीड़ से दूर सुकून के बीच फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं, तो यह जगह बेहतरीन विकल्प है. यहां बैठकर गंगा के किनारे नेचुरल फोटो, रील्स और ड्रोन शॉट्स भी शानदार आते हैं. बिना ज्यादा एडिटिंग के भी यहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अलग ही नजर आती हैं.

ऋषिकेश से कुछ दूरी पर स्थित क्यार्की व्यू पॉइंट उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें ऊंचाई से शहर और पहाड़ों का नजारा पसंद है. यहां से घाटी, जंगल और दूर तक फैले पहाड़ एक साथ दिखाई देते हैं. खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है.

अगर आप कम भीड़ वाली जगह पर शानदार फोटो चाहते हैं, तो क्यार्की व्यू पॉइंट बेहतरीन विकल्प है. यहां का खुला व्यू, ठंडी हवा और प्राकृतिक खूबसूरती हर तस्वीर को यादगार बना देती है. कैमरा चाहे मोबाइल का हो या प्रोफेशनल, यहां से ली गई तस्वीरें हमेशा खास नजर आती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments