Homeअपराधकुएं में मिली लाश, पत्नी निकली मास्टरमाइंड! पड़ोसी के साथ मिलकर 5...

कुएं में मिली लाश, पत्नी निकली मास्टरमाइंड! पड़ोसी के साथ मिलकर 5 लाख के लिए रची पति की हत्या की साजिश


Last Updated:

प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और मध्यप्रदेश से तीन सुपारी किलरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन सीसीटीवी और जांच के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

Zoom

प्रतापगढ़ में पत्नी ने की पति कि हत्या

प्रतापगढ़. जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. 26 जून 2026 को दलोट गांव स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास एक कुएं में काले कट्टे में बंद एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान भचूंडला निवासी 52 वर्षीय शंकरलाल के रूप में हुई, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

शुरुआत में यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था क्योंकि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया था. पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई. टीमों ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ग्रामीणों व रिश्तेदारों से पूछताछ की और परिवार के सदस्यों से मनोवैज्ञानिक तरीके से जानकारी जुटाई. जांच के दौरान कई अहम सुराग सामने आए, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

पत्नी और पड़ोसी निकले साजिशकर्ता

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी तुलसीबाई और उसका पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद वाहीद कुरैशी इस हत्या की साजिश में शामिल थे. दोनों के बीच पिछले एक-दो महीनों से शंकरलाल को रास्ते से हटाने की योजना चल रही थी. बताया गया कि हत्या के बदले पांच लाख रुपये, आधा बीघा जमीन और भविष्य में मकान व दुकान से जुड़े लाभ देने की सहमति बनी थी. साजिश को अंजाम देने के लिए वाहीद ने मध्यप्रदेश से तीन युवकों को सुपारी देकर गांव बुलाया.

24 जून को ये तीनों शंकरलाल के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को काले कट्टे में भरकर कुएं में फेंक दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की मोटरसाइकिल को लगभग तीन किलोमीटर दूर दूसरे थाना क्षेत्र में खड़ा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता तुलसीबाई और मोहम्मद वाहीद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments