Last Updated:
Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने से करीब 34 मिनट पहले सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी से एक कथित ‘सीक्रेट कॉल’ की थी. मोबाइल की फोरेंसिक जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) में इस कॉल की जानकारी सामने आई है. पुलिस को आशंका है कि इस बातचीत में लोकेशन और हत्या की योजना से जुड़े संकेत साझा किए गए होंगे.
केतन अग्रवाल मर्डर: हत्या से पहले सिया और चेतन के बीच सीक्रेट कॉल हुई थी.
Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक और नया खुलासा हुआ है. केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारने से पहले सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी के बीच सीक्रेट कॉल हुई थी. जी हां, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सिया गोयल ने केतन को धक्का देने से आधे घंटे पहले अपने प्रेमी चेतन को फोन किया था. सिया गोयल की उम्र 20 साल है. केतन अग्रवाल के साथ फरवरी में उसकी सगाई हुई थी. मगर उसने बीते दिनों चेतन के साथ मिलक लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार दिया.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, केतन अग्रवाल की हत्या से 34 मिनट पहले सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच एक सीक्रेट कॉल हुई थी. सिया गोयल और चेतन चौधरी के सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड से यह बात सामने आई है. अब सवाल है कि आखिर इस सीक्रेट कॉल में क्या बातचीत हुई थी. क्या यह फोन कॉल हत्या के सिग्नल के लिए था? पुलिस को संदेह है कि कन्फर्मेशन के लिए सिया ने यह कॉल की होगी.
कैसे हुआ यह खुलासा
सीक्रेट कॉल का खुलासा केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच के बाद हुआ है. पुणे ग्रामीण पुलिस इस कॉल डिटेल को अहम सुराग मान रही है. फोन पर दोनों के बीच हुई आखिरी बातचीत से ही केतन मर्डर केस का राज खुल सकता है. पुलिस का मानना है कि कॉल के दौरान सिया गोयल ने प्रेमी चेतन चौधरी को अपनी सटीक लोकेशन बताई होगी. साथ ही फोन पर ही कन्फर्म किया होगा कि आसपास और कोई टूरिस्ट नहीं है, ताकि केतन को मारा जाए.
सिया और चेतन ने सब डिलीट किया
सूत्रों का कहना है कि सीडीआर से पता चला है कि सिया गोयल और चेतन ने बातचीत के तुरंत बाद तीन महीने की अपनी चैट और वॉयस नोट डिलीट कर दिए ताकि पुलिस को हत्या की योजना के बारे में पता न चले. बहरहाल,ल पुलिस की साइबर विंग अब फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से उनके डिलीट किए गए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट को रिकवर करने की कोशिश कर रही है. इसके बाद इसे सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया जाएगा.
उदयपुर ट्रिप की कहानी
गौरतलब है कि सिया गोयल ने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया था. वह चेतन से प्यार करती थी और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सगाई से ठीक पहले सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों उदयपुर ट्रिप पर गए थे. दोनों कई दिनों तक साथ में रुके थे. इतना ही नहीं, सिया गोयल ने केतन से एक करोड़ रुपए लिए थे, ताकि चेतन उससे बिजनेस कर पाए.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



