Homeट्रैवलकेवलादेव नेशनल पार्क फिर हुआ गुलजार! मानसून के साथ बढ़ी पक्षियों की...

केवलादेव नेशनल पार्क फिर हुआ गुलजार! मानसून के साथ बढ़ी पक्षियों की संख्या


Last Updated:

Bharatpur Keoladeo National Park: भरतपुर स्थित केवलादेव नेशनल पार्क एक बार फिर मानसून की दस्तक के साथ जीवंत हो उठा है. बारिश के बाद पार्क में जलभराव बढ़ने और अनुकूल वातावरण बनने से स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. पक्षियों की चहचहाहट और प्राकृतिक सुंदरता ने इस विश्व प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी की रौनक लौटा दी है. यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह पार्क पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र माना जाता है. मानसून के दौरान यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते हैं, जिससे बर्ड वॉचिंग का अनुभव और भी खास बन जाता है. बढ़ती पक्षी संख्या के साथ पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: मानसून की शुरुआत के साथ ही केवलादेव नेशनल पार्क एक बार फिर पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार होने लगा है. बारिश की पहली फुहार पड़ते ही यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है. जिससे पार्क का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखरने लगा है. खास बात यह है.कि इस समय सबसे अधिक स्थानीय लोकल पक्षी पार्क में दिखाई दे रहे हैं. जो यहां आकर न केवल ठहरते हैं. बल्कि नेस्टिंग भी शुरू कर देते हैं.

पार्क में इन दिनों पेंटेड स्टॉर्क, ओपनबिल स्टॉर्क सहित कई अन्य प्रजातियों के पक्षियों की सक्रियता देखने को मिल रही है. ये पक्षी मानसून के मौसम को प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं. इसलिए हर साल इस समय बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं. पेड़ों पर घोंसले बनाना और झीलों के आसपास उनका समूह में रहना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है. केवलादेव नेशनल पार्क के नेचर गाइड सत्तू गुर्जर ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि मानसून शुरू होते ही पक्षियों का आना स्वाभाविक प्रक्रिया है.

प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए भरतपुर का रुख
उन्होंने कहा कि यह पार्क पक्षियों के लिए बेहद अनुकूल वातावरण प्रदान करता है. जहां उन्हें भोजन, पानी और सुरक्षित नेस्टिंग स्थल आसानी से मिल जाता है. यही कारण है.कि हर साल मानसून के साथ यहां पक्षियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे बारिश बढ़ेगी, वैसे-वैसे प्रवासी पक्षियों का आगमन भी शुरू हो जाएगा. इससे पार्क की रौनक और अधिक बढ़ेगी देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इस प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए भरतपुर का रुख करेंगे.

पूरी खूबसूरती के साथ पर्यटकों का स्वागत करेगा
पक्षियों की विविधता और उनकी गतिविधियां न केवल प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती हैं. बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण बन जाता है. मानसून के आगमन के साथ ही केवलादेव नेशनल पार्क एक बार फिर जीवंत होता नजर आ रहा है. आने वाले समय में यहां पक्षियों की संख्या और प्रजातियों में वृद्धि होगी जिससे भरतपुर का यह विश्व प्रसिद्ध पार्क फिर से अपनी पूरी खूबसूरती के साथ पर्यटकों का स्वागत करेगा.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments