Homeट्रैवलरांची का गूंगा नाला बना नया हिल स्टेशन, जंगल के बीच बहती...

रांची का गूंगा नाला बना नया हिल स्टेशन, जंगल के बीच बहती नदी-पहाड़ी रास्ता


Last Updated:

Ranchi Hidden Spot: झारखंड की राजधानी रांची में फिलहाल एक जगह काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, यह गूंगा नाला है. यहां पतली सी नदी है, जो एक बड़े नाला के शेप में जंगल के बीचो-बीच से बहती है. यह जगह इतनी खूबसूरत है कि लोग बाइक उठाकर यहां पर दौड़े चले आ रहे हैं. यह जगह रांची का हिडन स्पॉट भी है. दिखने में यह किसी बड़े हिल स्टेशन जैसा लग रहा है. यहां का पानी एकदम साफ सुथरा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

यहां आने के लिए आपको एक छोटी सी पहाड़ी को पार करना पड़ेगा. एकदम पतला सा रास्ता है, पहाड़ से नीचे की ओर आपको उतरना पड़ेगा और फिर आपको गजब का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. बीच से खूबसूरत पानी की धारा बह रही है और दोनों तरफ एकदम घना जंगल है.

1001103015.jpg 2026 06 1b92186eabcb17743dcb68805a9bc7fb

इसके अलावा यहां पर एकदम मैदानी इलाका है. एक नजर में देखकर आपको कश्मीर का पहलगाम में याद आ जाएगा. यहां पर लोग बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आ रहे हैं. लोग छोटा सा चूल्हा लाते हैं और नदी के बीच में ही बैठकर मैगी और चाय बनाकर खूबसूरत वातावरण का लुफ्त उठाते हैं.

1001103019.jpg 2026 06 20a204ae2414c5523e1c703bd68d7625

एकदम ठंडी हवा साफ सुथरी व एक परिंदा का पर मारने का भी आवाज नहीं होता है. अगर आप अपने नियमित दिनचर्या से बोर हो गये हैं तो एक बार अगर आप यहां पर आते हैं, आपका मूड पूरी तरह फ्रेश हो जाएगा. यहां पर बैठ कर लोग मेडिटेशन भी करते हैं. यहां आसपास गांव के लोग भी आपको देखने को मिलेंगे, जो आपका सहयोग करेंगे।

Add News18 as
Preferred Source on Google

1001103006.jpg 2026 06 1e6fd36088830c5bb07ac53e1370f656

गांव के लोग यहां पर गाय चराने आते हैं. इसलिए यहां पर डर जैसा कुछ भी नहीं है, लेकिन एक बात का ध्यान रखना है आपको, शाम के 5:00 के पहले यहां से निकल लेना है. वह इसलिए क्योंकि, पहाड़ी रास्ता पार करना पड़ता है और यहां लाइट की बंदोबस्त बिल्कुल भी नहीं है.

1001103010.jpg 2026 06 f220ef3755dde5b603e45d6245c9fdce

यह जगह बस 30 किलोमीटर ही दूर है. आप आराम से बाइक स्कूटी या फोर व्हीलर से आ सकते हैं और उससे भी खास बात यह है कि जब आप यहां पर आएंगे तो आपको सुपा गांव आना पड़ेगा और जब इस गांव के अंदर आयेंगे आपको तो ये इतना खूबसूरत है की आपको लगेगा आप बॉलीवुड फिल्म के सेट पर आ चुके हैं. आपको लगेगा रांची में ऐसा नजारा हमने पहले देख क्यों नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments