Homeअपराधकोटा में कथित ऑनलाइन रैकेट का पर्दाफाश, हिंदू महिलाओं को फंसाने की...

कोटा में कथित ऑनलाइन रैकेट का पर्दाफाश, हिंदू महिलाओं को फंसाने की साजिश, पाकिस्तान से कनेक्शन होने की आशंका


Last Updated:

Kota WhatsApp Group Honey Trap Case: कोटा के विजयनगर क्षेत्र में एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसमें हिंदू लड़कियों और महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने जैसी गतिविधियों की बात कही गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर ग्रुप संचालन और आपत्तिजनक चैट्स व सामग्री साझा करने के आरोप हैं. पुलिस के अनुसार मामले में आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है.

Zoom

आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान

कोटा. शहर में एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस ग्रुप में हिंदू लड़कियों और महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने, उनका धार्मिक और मानसिक शोषण करने और आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने जैसी बातें की जा रही थी. मामले में विजयनगर निवासी मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान को मुख्य आरोपी बताया गया है.

शिकायत के अनुसार, ग्रुप में कथित तौर पर ऐसे संदेश साझा किए गए जिनमें हिंदू युवतियों को प्रेम संबंधों के माध्यम से फंसाने, उन्हें गर्भवती करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने जैसी बातें लिखी गई थी. इसके अलावा नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने, धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल करने संबंधी चर्चाओं का भी दावा किया गया है.

पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप

शिकायतकर्ता योगेश रेनवाल, जो बजरंग दल से जुड़े बताए जाते हैं,उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान से जुड़े कुछ लोगों या संगठनों के संपर्क में था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर अपना नाम बदलकर मोइन खान रखा था और धर्म परिवर्तन कर लिया था. आरोप है कि विदेशी संपर्कों के माध्यम से हिंदू लड़कियों और महिलाओं को टारगेट करने की साजिश रची जा रही थी. एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, आरोपी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धार्मिक अपमान करवाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने में शामिल था. शिकायतकर्ताओं का दावा है कि ऐसी सामग्री को आगे प्रसारित करने की भी योजना बनाई जा रही थी.

ऑडियो क्लिप और डिजिटल सबूतों की जांच

मामले से जुड़े कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में शादीशुदा हिंदू महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो बनाने और उनमें धार्मिक प्रतीकों को प्रमुखता से दिखाने की बात होने का दावा किया गया है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी के मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री बरामद हुई है. पुलिस इन सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है. विजयनगर पुलिस थाने में 15 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया. आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(a), 196(1)(b), 299, 352 और आईटी एक्ट की धारा 66, 67 और 67A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान अन्य संदिग्धों की भूमिका सामने आने पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments