Last Updated:
गुजरात के कच्छ क्रीक क्षेत्र में एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप मच गया है. यह नाम बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम ने समुद्री इलाके से नाव बरामद की हे. तलाशी के दौरान नाव से केवल मछली पकड़ने का सामान मिला हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ, कोस्ट गार्ड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.
गुजरात के कच्छ इलाके से एक पाकिस्तानी नाव लावारिस हालत में बरामद की गई है.
Pakistani Boat Found in Kutch: गुजरात के कच्छ जिले के क्रीक क्षेत्र में एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पेट्रोलिंग टीम ने समुद्री इलाके में संदिग्ध हालत में इस नाव को बरामद किया है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ, कोस्ट गार्ड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री इलाकों में गश्त बढ़ा दी है. साथ ही, नाव से आने वाले संदिग्धों की तलाश में स्थानीय पुलिस सहित इंटेलिजेंस एक्शन में आ गई हैं.
सूत्रों के अनुसार, बीती रात बीएसएफ की एक टीम समुद्र की पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान, उनकी निगाह पानी में तैन रही एक नाव पर गई. शंका होने पर बीएसएफ की टीम ने इस नाम को घेर लिया. कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब कोई नाव से बाहर नहीं लिकला, तो बीएसएफ की टीम ने पूरा एहतियात रखते हुए नाव में उतरने का फैसला किया. तलाशी के दौरान, बीएसएफ की टीम को नाव में कोई भी नहीं मिला. बताया जा रहा है कि नाव से मछली पकड़ने का सामान मिला है.
संदिग्धों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
फिलहाल दावा किया जा रहा है कि अभी तक नाव से किसी तरह की संदिग्ध सामान, हथियार या ड्रग्स बरामद नहीं हुए हैं. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि नाव भारतीय सीमा तक कैसे पहुंची. उल्लेखनीय है कि मुंबई में 26 नवंबर को हुए सीरियर अटैक में आतंकी इसी तरह पाकिस्तान से नाव के सहारे मुंबई पहुंचे थे. पुराने कड़वे अनुभवों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. साथ ही, कच्छ के समुद्री इलाके में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. बीएसएफ, कोस्ट गार्ड और अन्य एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर को पूरे हो रहे हैं एक साल, कहीं…
आपको बता दें कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को हुए एक साल पूरा होने जा रहा है. यह एक ऐसी सैन्य कार्रवाई थी, जिसमें भारतीय वायुसेना में पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इस कार्रवाई में बड़ी तादाद में आतंकी और उनके आका मारे गए थे. इसके बाद, भारत ने चुन-चुनकर पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के लिए कब्रगाह बन गया था. ऐसे में, सुरक्षा एजेंसियां इस की आशंका जता रही है कि कही 7 मई को पाकिस्तान कुछ बड़ा करने की साजिश तो नहीं रच रहा है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



