Homeटेक्नोलॉजीगुजरात-दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू: इसमें...

गुजरात-दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू: इसमें पूरे गोवा और इंदौर जैसे शहरों को 24 घंटे बिजली देने की क्षमता


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Indias 2nd Largest Battery Storage System Launched | Adani Green Energy

भुज33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के खवड़ा में बना बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्लांट।

भारत ने ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन (हरित ऊर्जा परिवर्तन) में इतिहास रच दिया है। अडाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने कच्छ सीमा पर स्थित खवड़ा में कुल 3.37 गीगावाट/घंटे की क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शुरू कर दिया है।

चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में एक ही जगह पर बना यह सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है। यहां रखी बैटरियों में सौर या पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर कर जरूरत पड़ने पर किसी भी शहर को सप्लाई दी जा सकती है।

रिकॉर्ड 10 महीने में बने इस सिस्टम से पूरे गोवा, इंदौर-चंडीगढ़ जैसे शहरों या यूं कहें कि 10 लाख घरों को 24 घंटे बिजली दी जा सकती है। यह स्टोरेज 1.2 करोड़ एलईडी बल्ब 10 घंटे लगातार जलाकर रख सकता है।

image resize color correction and ai 92 1779837706

खवड़ा प्रोजेक्ट पेरिस से भी बड़ा

खवड़ा प्रोजेक्ट आकार (538 वर्ग किमी) में यह पेरिस शहर से भी पांच गुना बड़ा है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगा वॉट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बन रहा। इसमें से 9.9 गीगावॉट चालू हो चुका है।

चीन सबसे आगे क्यों

रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज में चीन सबसे आगे है। उसके इनर मंगोलिया और शिनजियांग प्रांतों में दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्रोजेक्ट्स स्थित हैं, जिनमें छगन हाडा प्रोजेक्ट की क्षमता 4 हजार मेगा वॉट घंटा है। ये बैटरियां माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में भी बिना रुके काम करती हैं।

BESS के बारे में जानें…

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यानी ऐसी बड़ी बैटरियां जो-

  • अतिरिक्त बिजली स्टोर करती हैं
  • जरूरत पड़ने पर ग्रिड को बिजली देती हैं
  • सोलर/विंड पॉवर को स्थिर बनाती हैं
  • बिजली कटौती कम करने में मदद करती हैं

भारत के प्रमुख BESS प्रोजेक्ट्स-

1. अडाणी ग्रीन- खवड़ा BESS, गुजरात

  • क्षमता- 3.37 GWh
  • चीन के बाहर सबसे बड़े सिंगल लोकेशन BESS में शामिल
  • रिन्यूवल एनर्जी बैलेसिंग के लिए उपयोग
  • लगभग 10 लाख घरों को एक दिन बिजली सपोर्ट देने की क्षमता

2. भारत का पहला मर्चेंट BESS- जुनिपर ग्रीन – बीकानेर, राजस्थान

l77prbrdith93c8phkvoaaaicdiw90a5toi1vsz fs6j62ptqc 1779838528
  • क्षमता- 100 MWh
  • भारत का पहला मर्चेंट बैटरी स्टोरेज सिस्टम
  • पीक पॉवर और ग्रिड बैलेंसिंग में उपयोग

सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्य:

  • गुजरात
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक

——————————————-

ये खबर भी पढ़ें..

गुजरात- PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा

gifs5 1 1772278664

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments