Homeट्रैवलघूमने के हैं शौकीन? तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें दुनिया...

घूमने के हैं शौकीन? तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें दुनिया के ये 5 देश


5 Largest Countries In The World: अगर आपको नई जगहों को घूमना-फिरना पसंद है, तो दुनिया के सबसे बड़े देशों की यात्रा एक यादगार अनुभव हो सकता है. ये देश न सिर्फ़ अपने विशाल क्षेत्रफल के लिए, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और रोमांचक पर्यटन स्थलों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं. आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों के बारे में जहां हर ट्रैवल लवर को घूमना चाहिए…

ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े देश-

1. रूस
लगभग 1.7 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है. मॉस्को का रेड स्क्वायर, सेंट पीटर्सबर्ग, बैकाल झील (दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झील) और ट्रांस-साइबेरियन रेलवे जैसी जगहें पर्यटकों को यहां खींचती हैं. बर्फ से ढके पहाड़ और विशाल जंगल इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं.

2. कनाडा
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश, कनाडा अपनी शांत झीलों, शानदार पहाड़ों और नेशनल पार्कों के लिए मशहूर है. नियाग्रा फॉल्स, बैनफ नेशनल पार्क और रॉकी पर्वत जैसी जगहें प्रकृति प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं. सर्दियों के मौसम में यहां आइस स्केटिंग का शानदार अनुभव भी मिलता है.

3. चीन
लगभग 96 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला चीन अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है. चीन की महान दीवार (Great Wall of China), फॉरबिडन सिटी, शंघाई और गुइलिन के खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.

4. USA
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है. ग्रैंड कैन्यन, येलोस्टोन नेशनल पार्क, न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर, कैलिफोर्निया के समुद्र तट और अलास्का के ग्लेशियर जैसी जगहें सभी तरह के यात्रियों को अलग-अलग तरह के अनुभव देती हैं.

5. ब्राज़ील
दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश, ब्राज़ील अमेज़न के वर्षावनों, रियो डी जनेरियो के समुद्र तटों, ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ की मूर्ति और इगुआज़ू फॉल्स के लिए मशहूर है. इसकी प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति पर्यटकों का दिल जीत लेती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments