Homeअपराधदुन‍िया को पता चल जाएगा सबसे बड़ा राज, केतन मर्डर केस में...

दुन‍िया को पता चल जाएगा सबसे बड़ा राज, केतन मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें सिया ने क्‍या कहा?


होमताजा खबरदेश

अब सामने आएगा केतन मर्डर केस में का सबसे बड़ा राज, जानें सिया ने क्‍या कहा?

Last Updated:

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है. मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है. भारतीय कानून के तहत पॉलीग्राफी टेस्ट किसी भी आरोपी की सहमति के बिना नहीं कराया जा सकता. सिया गोयल के वकील विपुल दूसिंग ने बताया कि उनकी मुवक्किल ने आज लोनावाला ग्रामीण पुलिस को लिखित रूप से टेस्ट के लिए सहमति दे दी है. अब पुलिस को उम्मीद है कि इस टेस्ट से केस के कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं और जांच को नई दिशा मिल सकती है.

Zoom

केतन मर्डर केस में सिया की हां के बाद कई बड़े राज सामने आने वाले हैं.

पुणे. केतन अग्रवाल हत्याकांड में दुनिया के सामने सबसे बड़ा राज सामने आने वाला है. जी हां, इस हत्‍याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस हत्‍याकांड की मुख्‍य आरोपी सिया गोयल ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है. उम्मीद की जा रही है कि इस टेस्ट के बाद केस से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. साथ ही, केस की जांच उस दिशा में बढ़ सकेगी, जहां से आरोपियों को दोषी ठहाराते हुए सजा दी जा सके.

सिया गोयल के वकील विपुल दूसिंग के अनुसार, उनकी मुवक्किल सिया गोयल ने गुरुवार को लोनावाला ग्रामीण पुलिस को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए अपनी लिखित रजामंदी दे दी है. उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक किसी भी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट उसकी सहमति के बिना नहीं कराया जा सकता. इसी वजह से पहले आरोपी की मंजूरी ली जाती है. पुलिस अब अदालत की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की तैयारी करेगी.

जांच अधिकारियों का मानना है कि टेस्ट के दौरान हत्‍याकांड से जुड़े कई ऐसे पहलुओं पर जानकारी मिल सकती है, जिनकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है. उल्‍लेखनीय है कि इस केस में पुलिस वारदात से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है. इस मामले में अब तक आरोपी चेतन और सिया के अलावा कई अन्‍य लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है. साथ ही, आरोपियों को दोषी बताने वाले कई डिजिटल व फॉरेंसिक सबूत को भी पुलिस ने इकट्ठा किया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments