Homeटेक्नोलॉजीचंडीगढ़ IED केस, नाती की गिरफ्तारी पर रोई नानी: अमृतसर में...

चंडीगढ़ IED केस, नाती की गिरफ्तारी पर रोई नानी: अमृतसर में साथ रहता था, दवाई लेने की कहकर निकला; बोलीं- आखिरी उम्मीद भी टूटी – Amritsar News


प्रभप्रीत सिंह की नानी जानकारी देते वक्त भावुक हो गई।

चंडीगढ़ में IED के साथ पकड़े गए तीन युवकों में एक अमृतसर का प्रभप्रीत सिंह भी है। प्रभप्रीत पिछले करीब पांच महीने से अपनी नानी के पास रह रहा था। 22 अगस्त की दोपहर वह घर से यह कहकर निकला था कि मिस्त्री के पिता की दवाई लानी है।

.

नानी से जल्द वापस आने की बात कहकर निकला प्रभप्रीत देर शाम तक घर नहीं लौटा। नानी ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन (23 अगस्त) रिश्तेदारों के जरिए परिवार को उसके पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी मिली।

नानी बलजीत कौर ने रोते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि प्रभप्रीत किसी ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। पति की मौत के बाद प्रभप्रीत ही उनका सहारा था।

प्रभजीत के साथ गिरफ्तार 2 युवक तरनतारन के रहने वाले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और भूमिका की जांच कर रही हैं। अब नीचे विस्तार से पढ़िए दैनिक भास्कर से बातचीत में नानी ने क्या बताया…

अमृतसर जिले के तरसीका गांव, जहां युवक नानी के साथ रहता था।

नानी ने क्या कहा, 7 पॉइंट में पढ़िए…

  • 22 अगस्त को घर से निकला था: अमृतसर जिले के तरसीका की रहने वाली बलजीत कौर ने बताया कि प्रभप्रीत सिंह 22 तारीख को घर से यह कहकर निकला था कि जिस मिस्त्री के साथ वह काम करता है उसके पिता की दवाई लेने जा रहा है। उस समय दोपहर का वक्त था और घर में मेहमान आए हुए थे। प्रभ मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, जो उसके साथ काम करने वाले मिस्त्री की थी।
  • घर में साइकिल तक नहीं: नानी ने बताया कि उनके पास अपनी कोई मोटरसाइकिल तो दूर, साइकिल तक नहीं है। घर में बहुत गरीबी है। यहां तक कि घर में लगा पंखा भी किसी ने लगाकर दिया था। जब उन्होंने प्रभ से पूछा कि कब वापस आएगा, तो उसने कहा था कि वह जल्दी लौट आएगा।
  • 5 महीने से साथ रह रहा था: उन्होंने बताया कि प्रभ करीब पांच महीने से उनके साथ रह रहा था। इससे पहले वह वरपाल में अपने दूसरे पिता और मां के साथ रहता था, लेकिन वहां उसकी उनसे नहीं बनती थी। इसी वजह से वह उनके पास आकर रहने लगा था। उसकी मां ने दूसरी शादी की है।
  • मिस्त्रियों के साथ दिहाड़ी करता था: बलजीत कौर ने बताया कि प्रभ सुबह काम पर जाता था और मिस्त्रियों के साथ दिहाड़ी-मजदूरी करता था। शाम को काम से लौटकर खाना खाता और सो जाता था। उन्होंने कभी घर में किसी गैर-बंदे को आने नहीं दिया। प्रभ भी ज्यादातर अपने काम और घर तक ही सीमित रहता था।
नानी ने बताया कि 5 महीने से प्रभ उनके साथ रह रहा था।

नानी ने बताया कि 5 महीने से प्रभ उनके साथ रह रहा था।

  • प्रभ ने कमाई का एक पैसा नहीं दिया: नानी ने बताया कि प्रभ ने कभी अपनी कमाई का एक पैसा भी उन्हें नहीं दिया। उनकी खुद की हालत भी बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग उन्हें खाने-पीने का सामान दे जाते हैं, जिससे घर का चूल्हा जलता है। कभी-कभार कोई आर्थिक मदद भी कर देता है। उनके बेटे तो हैं, लेकिन उनसे उनकी नहीं बनती, इसलिए वह लोगों के सहारे जिंदगी गुजार रही हैं।
  • रोते हुए कहा- आखिरी उम्मीद प्रभ ही था: प्रभ के बारे में बात करते हुए बलजीत कौर भावुक हो गईं। रोते हुए उन्होंने कहा उनकी आखिरी उम्मीद प्रभ ही था, लेकिन पता नहीं कैसे वह बुरी संगत में पड़ गया। उसने उनकी जिंदगी खराब कर दी।
  • प्रभ के जाने के बाद घर में रोटी नहीं बनाई: नानी ने बताया कि उनके पति की भी करीब तीन महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रभ ऐसा निकल जाएगा। जिस दिन वह घर से गया, उसके अगले दिन तक उन्होंने घर में रोटी नहीं बनाई। उम्मीद थी कि वह वापस आएगा तो उसके लिए रोटी बनाएंगी। उस दिन से उन्हें लगातार घबराहट हो रही है। जब भी यह बात सोचती हैं तो सीने में दर्द होने लगता है। प्रभ ने उनकी आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी और अब वह खुद को पूरी तरह बेसहारा महसूस कर रही हैं।

चंडीगढ़ में IED मिलने का पूरा मामला…

  • विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क में थे: पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि तरनतारन के रहने वाले लवप्रीत सिंह और जश्नप्रीत सिंह विदेश में बैठे आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में हैं। दोनों सेक्टर-42/43 इलाके में घूम रहे थे। उनके पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने की सूचना थी।
  • भीड़भाड़ वाली जगह पर IED लगाने की थी तैयारी: पुलिस का दावा है कि आरोपी चंडीगढ़ में भीड़भाड़ वाली जगह पर IED लगाकर धमाका करने की तैयारी में थे। इसके बाद सेक्टर-36 थाने में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। खुफिया तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 23 अगस्त को तीनों को गिरफ्तार किया।
  • 6 किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और पिस्टल बरामद: इनसे 6 किलो जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, पावर सोर्स, दूर से संचालित होने वाला उपकरण, एक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, IED सक्रिय नहीं था।
  • BKI नेटवर्क से जुड़े तीनों आरोपी: तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी BKI के नेटवर्क से जुड़े थे और विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे।

————-

ये खबर भी पढ़ें….

चंडीगढ़ IED केस, आरोपी अमृतसर-तरनतारन के निकले, 2 रिश्तेदार; मंदिर जाने की बात कहकर घर से गए, मां ने दिए थे पैसे

dbgifmagic 91 1787586108

चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे IED और विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 2 तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। 2 आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों पेंटर हैं। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments