Homeटेक्नोलॉजीपंजाब में विदेशी युवती नशे में फंसी: पार्लर में काम करते...

पंजाब में विदेशी युवती नशे में फंसी: पार्लर में काम करते लत लगी, छत से कूदने की कोशिश, नौकरी जाने पर लुधियाना में भटकती रही – Ludhiana News


युवती ने कहा कि थाईलैंड में उसकी तेरह साल की एक बेटी है।

लुधियाना में नशे की लत ने थाईलैंड की एक युवती की जिंदगी इस कदर बदल दी कि वह सड़क पर भटकने और खुदकुशी की कोशिश करने तक पहुंच गई। करीब डेढ़-दो साल पहले लुधियाना आई थी, यहां मसाज पार्लर में काम किया।

.

धीरे-धीरे उसे आइस (चिट्टा), भांग और शराब की लत लग गई। नशे के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह कई बार सड़कों पर दौड़ती और लोगों से झगड़ती रही। होटल से नौकरी जाने के बाद वह सड़क पर रहने को मजबूर हो गई।

युवती वह बार-बार थाईलैंड में अपनी 13 साल की बेटी होने की बात कह रही है। सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो सामने आने के बाद लुधियाना के जसकीरत सिंह ने उसकी मदद की और मनुखता दी सेवा सोसायटी से संपर्क किया। फिलहाल युवती को सुपनियां दे घर में रखा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

लुधियाना में मनुखता दी सेवा सोसायटी में युवती का इलाज चल रहा है।

युवती की कहानी सिलसिलेवार जानिए…

  • 13 साल की एक बेटी है: युवती के पास जो पासपोर्ट है, उसके पर उसका नाम चैमाईपोर्न येनयिंग (Chaimaiporn Yeanying) है। उसका जन्म अगस्त 1991 में हुआ है और वह थाईलैंड के बुरी राम इलाके की रहने वाली है। युवती ने कहा कि थाईलैंड में उसकी तेरह साल की एक बेटी है। वो बार-बार कह रही है कि उसकी बेटी थाईलैंड में है। हालांकि वो एक दिन पहले बेटा होने की बात कर रही थी।
  • डेढ़-दो साल पहले लुधियाना आई: लुधियाना निवासी जसकीरत सिंह ने बताया कि वो येनयिंग को एक साल पहले से जानते हैं। वो करीब डेढ़-दो साल पहले लुधियाना आई और यहां पर मसाज पार्लर में काम करती थी। लुधियाना आने से पहले वो दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में भी मसाज पार्लरों में काम कर चुकी है।
  • लुधियाना में लगी नशे की लत: जसकीरत सिंह ने बताया कि जब वो उसे एक साल पहले मिला था तब ठीक थी। वो धीरे धीरे नशा करने लगी। इसी दौरान उसे आइस (चिट्टा), भांग और शराब जैसे नशों की भारी लत लग गई।
  • सुसाइड की कोशिश की: जसकीरत सिंह ने बताया कि नशे ने उसका दिमागी संतुलन इस कदर बिगाड़ दिया कि उसे अपनी सुध-बुध नहीं रही और उसने एक होटल की छत से कूदने की कोशिश की। इसके अलावा वो सड़कों पर दौड़ती रहती है और हर किसी से लड़ने लगी।
  • होटल वालों ने निकाला: जसकीरत सिंह ने बताया कि वो जिस होटल में काम करती थी, उन्होंने भी उसे निकाल दिया। उसने जब सुसाइड करने की कोशिश की तो होटल वाले ने उसे निकाल दिया। उसके बाद उसे दूसरे होटल में नौकरी दिलाई वहां से भी उसे निकाल दिया।
  • वीडियो देखकर युवती से मिले: जसकीरत सिंह ने बताया कि उसने जब सोशल मीडिया युवती की वीडियो देखी तो उसने पहले अपने दोस्त को भेजा और फिर मौके पर गया। उन्होंने बताया कि लड़की ने कहा कि उसे नौकरी से निकाल दिया है।
  • होटल में कमरा दिलाया: जसकीरत सिंह ने बताया कि उन्होंने रात को युवती को एक होटल में कमरा दिलाया और सुबह होटल ने चेकआउट करके बाहर निकाला। रात को जब उसे होटल में रखा उसी समय मनुखता दी सेवा के गुरप्रीत सिंह मिंटू को फोन किया। उन्होंने सुबह आने को कहा। उन्होंने कि सुबह जब होटल से बाहर निकली तो मनुखता दी सेवा के लोग उसे अपने साथ ले गए।
नशे से युवती का दिमागी संतुलन इस कदर बिगाड़ दिया कि उसे अपनी सुध-बुध नहीं रही और उसने एक होटल की छत से कूदने की कोशिश की।

नशे से युवती का दिमागी संतुलन इस कदर बिगाड़ दिया कि उसे अपनी सुध-बुध नहीं रही और उसने एक होटल की छत से कूदने की कोशिश की।

परिवार को तलाश रही संस्था

  • आश्रम में शुरू हुआ इलाज: संस्था के सेवादार गुरप्रीत सिंह मिंटू उसे अपने आश्रम ‘सुपनियां दा घर’ (सपनों का घर) ले आए हैं। फिलहाल वहां डॉक्टरों और सेवादारों की देखरेख मसका इलाज शुरू कर दिया गया है, ताकि उसे मानसिक रूप से स्थिर किया जा सके।
  • अपनों से मिलाने की मुहिम: संस्था ने दस्तावेजों के आधार पर थाईलैंड स्थित उसके परिवार की तलाश शुरू कर दी है ताकि ठीक होने पर उसे सुरक्षित स्वदेश भेजा जा सके।
  • लोगों से भावुक अपील: मनुखता दी सेवा परिवार ने आम जनता से अपील की है कि अगर थाईलैंड से जुड़ा कोई भी व्यक्ति इस वीडियो को देख रहा है, तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि इस भटकी हुई बेटी को उसके अपनों से दोबारा मिलाया जा सके।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप, देह व्यापार कराया: चंडीगढ़ में फ्रेंडशिप की; इनकार पर हाथ-पैर बांधकर पीटा, मोमबत्ती से जलाया

comp 1 331786721643 1787615719

युगांडा से मेडिकल वीजा पर आई युवती से चंडीगढ़ में 3 युवकों ने फ्रेंडशिप की। इसके बाद उसे रहने के लिए अपने साथ मोहाली ले गए। वहां लस्सी में निकोटिन का नशा पिलाकर उसका गैंगरेप किया। यही नहीं, उससे देह व्यापार तक कराने लगे। उसने विरोध किया तो हाथ-पैर बांधकर उसे पीटा गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब युवती को कुछ दिन पहले लुधियाना की एक समाज सेवी संस्था के पास लाया गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments