Last Updated:
अंबिकापुर से एक बेहद ही दर्दनाक भरी घटना सामने आई है यहां प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक महिला को उसकी जान गवानी पड़ी. जनरेटर का डीजल चेक करने गई महिला का दुपट्टा जनरेटर में फंस गया जिसके बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई और गला कंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जनरेटर में महिला का फंसा दुपट्टा एआई फोटो
अंबिकापुर. मध्य प्रदेश के अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा से एक दर्दनाक और लापरवाही भरा मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना शहर के संकल्प हॉस्पिटल की है, जहां महिला को जनरेटर में डीजल लेवल चेक करने भेजा गया था.
जानकारी के अनुसार, लोधिमा निवासी 27 साल की अनिशा तिग्गा को हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी. महिला पिछले एक साल से अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम कर रही थी. शनिवार शाम को मौसम खराब होने के कारण अनिशा को जनरेटर का डीजल चेक करने भेजा था. जनेरटर चल रहा था और डीजल का लेवल जांच करते समय उसका दुपट्टा जनरेटर में फंस गया और वह जनटेर से टकरा गई. इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और गला कंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आवाज सुनते सुनकर वहां मौजूद दूसरे कर्मचारी पहुंचे. उन्होंने अनिशा को अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया.
अस्पताल प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप
घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा गार्ड से जनरेटर जैसे तकनीकी काम करवाना पूरी तरह गलत है. उनका आरोप है कि लापरवाही और गलत जिम्मेदारी देने के कारण ही महिला की जान गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में लापरवाही के एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



