Last Updated:
South India 5 Most Beautiful Train Routes: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और रेलवे से यात्रा करना पसंद करते हैं, तो दक्षिण भारत के इन 5 रेल मार्ग आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
South India 5 Most Beautiful Train Routes: अगर आपको ट्रेन से सफर करना पसंद है, तो दक्षिण भारत के कुछ रेल रूट आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए. यहां ट्रेन का सफ़र सिर्फ़ एक जगह से दूसरी जगह जाने का ज़रिया नहीं है. बल्कि यह शानदार प्राकृतिक नज़ारों का अनुभव करने का मौका भी देता है. हरे-भरे चाय और कॉफ़ी के बागानों, घने पहाड़ों, विशाल जंगलों, झरनों और समुद्र तटीय इलाकों से गुज़रते हुए, ये रूट किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते. आइए दक्षिण भारत के 5 सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट के बारे में जानते हैं…

बेंगलुरु – मैसूरु: बेंगलुरु से मैसूरु तक की ट्रेन यात्रा भी बेहद खूबसूरत मानी जाती है. रास्ते में हरे-भरे खेत, नारियल के बाग और छोटे-छोटे गांव यात्रियों का मन मोह लेते हैं. परिवार के साथ आरामदायक यात्रा के लिए भी यह रूट एक बेहतरीन विकल्प है.

एर्नाकुलम – कोल्लम: केरल का यह रेल रूट बैकवाटर्स और अरब सागर के शानदार नज़ारों के लिए मशहूर है. ट्रेन की खिड़की से दिखने वाले नज़ारे झीलें, समुद्र तट के किनारे पेड़ों की कतारें और हरियाली किसी खूबसूरत पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मंगलुरु – गोवा (कोंकण रेलवे): मंगलुरु से गोवा का रेल सफ़र दक्षिण भारत के सबसे शानदार रेल रूट में से एक माना जाता है. कोंकण रेलवे से यात्रा करते समय आप अरब सागर, हरे-भरे पहाड़, गहरी घाटियां, सुरंगें और सैकड़ों झरने देख सकते हैं. यह रूट सचमुच मनमोहक है.

ऊटी – कुन्नूर (नीलगिरि माउंटेन रेलवे): अगर आप प्रकृति की सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं, तो ऊटी से कुन्नूर तक नीलगिरि माउंटेन रेलवे (NMR) की यात्रा ज़रूर करें. यह रूट UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. चाय के बागान, घने जंगल और जंगली जानवरों से भरे पहाड़ इस यात्रा को यादगार बनाते हैं.

मदुरै – रामेश्वरम: मदुरै से रामेश्वरम तक की ट्रेन यात्रा एक अनोखा अनुभव देती है. इस रूट की सबसे खास बात पंबन ब्रिज है, जहां ट्रेन समुद्र के ऊपर से गुज़रती है. विशाल नीला समुद्र और ताज़ी समुद्री हवा इस यात्रा को जीवन भर याद रखने लायक बनाती है.

अगर आप प्रकृति, पहाड़ों, समुद्र और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो दक्षिण भारत के ये 5 रेल रूट आपको किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव देंगे. इन 5 रूटों पर हर मोड़ पर दिखने वाले खूबसूरत नज़ारे और प्राकृतिक सुंदरता निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेंगे.



