Homeटेक्नोलॉजीजहां नोट उड़े, वहां ED 2 खाली बैग लेकर पहुंची: जांच...

जहां नोट उड़े, वहां ED 2 खाली बैग लेकर पहुंची: जांच में नाम सामने आने के बाद अमन अरोड़ा अकेले पड़े; खरड़ के EO का तबादला – Mohali News




पंजाब में 2 रिएल एस्टेट ग्रुपों पर कल सुबह 7 बजे से ED की रेड जारी है। शुक्रवार को मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर में ED के अधिकारी दो खाली बैग लेकर आते दिखाई दिए। इसी टावर की 9वीं मंजिल से गुरुवार को कैश के बैग नीचे फेंके गए थे। एक बैग फटने से 500 रुपए के नोट हवा में उड़ते नजर आए। उधर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ED रेड में घिर गए हैं। जांच एजेंसी ED का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी गौरव धीर मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी है। इसको लेकर अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गौरव धीर उनका दोस्त है लेकिन उसकी बिजनेस डीलिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। अगर ED को मुझ तक आना है तो मैं चैलेंज करता हूं कि मुझे बुलाओ, पूछताछ करो। मेरे मोबाइल की जांच करो। मेरा इस तरह की किसी गड़बड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। अरोड़ा ने पूछा कि क्या ED को ये पता नहीं है कि इसमें जो सनटेक सिटी वाले आरोपी सुरेश बजाज ने 2023 में भाजपा को ढाई लाख रुपए का डोनेशन दिया था। वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप पर आरोप लग रहे हैं, लेकिन आपकी पार्टी शांत है। इस पर अरोड़ा ने जवाब दिया इनके लिए मैं अकेला ही बहुत हूं। इसमें सबसे अहम किरदार मोहाली की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में रहने वाला IT कारोबारी नितिन गोहिल है, जिसको लेकर विरोधी दावा कर रहे हैं कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी है। नितिन गोहिल से OSD राजबीर घुम्मन के संबंधों के विपक्ष के आरोप पर कल CM भगवंत मान ने अमृतसर में स्पष्ट किया किया कि जिन पर रेड हुई, उनका हमसे कोई संबंध नहीं है। ED किसी पुराने मामले के सिलसिले में आई है। हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि विरोधियों ने सवाल उठाए कि कल जो रुपए हवा में उड़े और जो बरामदगी हुई, वह असल में CM के OSD राजबीर घुम्मन के हैं। यही है इनकी कट्‌टर ईमानदारी। ED का कहना है कि यह पूरा मामला फर्जी तरीके से चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने और जमीन मालिकों व ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का है। कल देर शाम ED ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि इनके ठिकानों से 1 करोड़ रुपए की बरामदगी हो चुकी है। नगर काउंसिल खरड़ के EO का तबादला
इस बीच सरकार ने नगर काउंसिल खरड़ के कार्यकारी अधिकारी (EO) सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया। सुखदेव सिंह को अब जिला फिरोजपुर की नगर पंचायत मल्लांवाला खास में तैनात किया गया है। मंत्री अमन अरोड़ा की अहम बातें… ED रेड से जुड़े किरदार और PHOTOS… ED ने ये रेड क्यों की, 5 पॉइंट में जानिए… रेड पड़ी तो कैसे उड़े नोट, 5 पॉइंट में जानिए इस मामले के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments