Homeट्रैवलठंडी हवाएं और चमचमाता शहर, रांची का यह स्पॉट लोगों को कर...

ठंडी हवाएं और चमचमाता शहर, रांची का यह स्पॉट लोगों को कर रहा आकर्षित


Last Updated:

Ranchi Jagannathpur Mandir Tourist Spot: झारखंड की राजधानी रांची का जगन्नाथपुर मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शाम के समय शहर का सबसे खूबसूरत व्यूपॉइंट भी बन जाता है. पहाड़ी पर बने इस मंदिर से रात में जगमगाती रांची का नजारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है. ठंडी हवाओं, शांत माहौल और टिमटिमाती रोशनियों के बीच लोग यहां घंटों बैठकर सुकून का एहसास करते हैं. यही वजह है कि कई लोग इस जगह की तुलना दार्जिलिंग और शिमला जैसे हिल स्टेशनों से भी करने लगे हैं.

झारखंड की राजधानी रांची में जगन्नाथपुर मंदिर है. यह मंदिर खासतौर पर पहाड़ों पर है. यहां पर लोग भगवान की पूजा अर्चना करने तो आते हैं, लेकिन शाम में 6:00 बजे के बाद खासतौर पर लोग यहां से रांची का बड़ा ही खूबसूरत नजारा देखने आते हैं.

ट्रैवल

जैसे ही रात होता है. पूरा का पूरा शहर रोशनी में डूब जाता है और यहां से इसका बड़ा ही मनोरम नजारा दिखता है. यहां पर बैठने का भी बड़ा ही खूबसूरत इंतजाम है. लोग यहां पर अक्सर एक-दो घंटा बैठते हैं और मूड फ्रेश कर लेते हैं.

ट्रैवल

बेंगलुरु से रांची आए कौशल बताते हैं कि वह बेंगलुरु में रहते हैं. वह रांची एक हफ्ते के लिए आते हैं. जब भी वह यहां आते हैं तो यहां पर जरूर आते है. क्योंकि यहां से रांची शहर का बड़ा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. यहां 3-3 घंटे बैठ जाते हैं तो आप दार्जिलिंग क्या जाएंगे. आपको रांची में ही दार्जिलिंग नजर आने लगेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रैवल

यहां का नजारा देखकर शाम को आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे. दरअसल, जगन्नाथ मंदिर छोटी सी पहाड़ी पर बसा हुआ है. ऐसे में सीढ़ी चढ़कर आपको ऊपर जाना होता है. आप सीधा जाकर भगवान का दर्शन कर सकते हैं. जगन्नाथ भगवान के दर्शन के बाद यहां पर अक्सर लोग आकर बैठते हैं. यह नजारा आपको शाम के 6:30 के बाद ही देखने को मिलेगा. अंधेरी रात में छोटी-छोटी टीम टीमाती लाइट बहुत ही खूबसूरत लगती है.

ट्रैवल

वहीं, शहर में भले जितनी भी गर्मी क्यों ना हो. यहां पर आपको एकदम ठंडी हवा मिलेगी. लोग अक्सर यहां पर मजे से हवा खाने भी आते हैं और एकदम ठंडी लगती है. यहां शाम में 6:00 बजे के बाद एक पतली शॉल लेकर आएं तो सही रहेगा. क्योंकि यहां हल्की ठंडी महसूस होती है. इसलिए लोग इसको दार्जिलिंग से कंपेयर करते हैं.

ट्रैवल

यहां पर आपको झालमुड़ी से लेकर चना-चाट और इडली तक खाने को मिल जाएगा. लोग आराम से बजट में 20-30 रुपए का यह सारी चीज बनवा लेते हैं और बैठकर मजे से अपने परिवार वालों के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.

ट्रैवल

यहां ठंडी हवाओं के बीच में आप शहर का आनंद उठा सकते हैं. आप कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं या फिर गर्मी के मौसम में शिमला का मजा लेना है तो यहां पर आ सकते हैं. यहां पर कोई डर नहीं होता है. आप महिला हैं तो भी आराम से आकर घूम सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments