Homeटेक्नोलॉजीडकैत जगन गुर्जर का धौलपुर में आज होगा अंतिम संस्कार: गांव...

डकैत जगन गुर्जर का धौलपुर में आज होगा अंतिम संस्कार: गांव में शव पहुंचा, अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या – Bari (Dholpur) News




कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में सुबह करीब 10 बजे होगा। जगन के पैतृक गांव में इसकी तैयारियां चल रही हैं। उधर, सुबह करीब साढ़े सात बजे जगन का शव गांव पहुंचा। सुबह 6 बजे से ही लोग गांव में जुटने शुरू हो गए थे। परिवार वालों के साथ सहमति बनने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम अजमेर में कराया गया था। इसके बाद परिवार वाले बॉडी लेकर अजमेर से धौलपुर के लिए रवाना हो गए थे। भारी सुरक्षा के बीच जगन गुर्जर के छोटे भाई पप्पू गुर्जर को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार रात करीब 1 बजे धौलपुर के लिए भेजा गया था। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। जगन की हत्या की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार वाले अजमेर पहुंच गए थे। डकैत जगन गुर्जर के बेटे आसाराम सहित परिवार और समाज के लोग 30 जून (मंगलवार) की सुबह 7 बजे से अजमेर में जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे रहे थे। मंगलवार देर शाम 7 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने जगन गुर्जर का शव लिया। जगन गुर्जर के गांव की PHOTOS…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments