Homeटेक्नोलॉजीतेलंगाना में ऑटो-ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत: 6 घायल...

तेलंगाना में ऑटो-ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत: 6 घायल अस्पताल भेजे गए; संगारेड्डी के सत्वार में हुआ हादसा


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

हादसा जहीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आने वाले सत्वार गांव में हुआ। घायलों को बिदर अस्पताल भेजा गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

dbgifmagic 31 1786484173333

dbgifmagic 26 1786483511311
dbgifmagic 27 1786483511490
dbgifmagic 30 1786483780853

ऑटो ड्राइवर और 5 लोगों की मौत, 4 महिलाएं

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हादसे में ऑटो ड्राइवर और 4 महिलाओं की मौत हुई है। 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।”

ऑटोरिक्शा में कर्नाटक के बीदर की 11 महिलाएं सवार थीं, जो कृषि मजदूर थीं। घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments