Homeव्यवसायत्योहारी सीजन में कार खरीदने का सुनहरा मौका: मारुति से टोयोटा तक,...

त्योहारी सीजन में कार खरीदने का सुनहरा मौका: मारुति से टोयोटा तक, ग्राहकों को मिल रही लाखों रुपये की छूट


त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां कई शानदार ऑफर्स और छूट दे रही हैं। मारुति सुजुकी, ह्यूंडई और टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियों की कारों पर ग्राहकों को 3.10 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, दोपहिया बाजार में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा जैसी कंपनियां भी बाइक और स्कूटी की खरीद पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक और आसान फाइनेंस विकल्प उपलब्ध करा रही हैं।

मारुति की ग्रैंड विटारा पर सबसे ज्यादा फायदा


मारुति की फ्लैगशिप ग्रैंड विटारा (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) पर इस महीने सबसे अधिक 3.10 लाख रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है, जिसमें डीलरशिप के जरिये 1.95 लाख रुपये की छूट शामिल है। इसके अलावा, स्विफ्ट पर 80,000 रुपये, वैगन आर पर 57,500 रुपये, इनविक्टो पर 95,000 रुपये और फ्रॉन्क्स पर 15,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, ब्रेजा, डिजायर, अर्टिगा और बलेनो पर कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है।

ह्यूंडई की कारों पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट


पनी अपनी गाड़ियों पर 1.25 लाख रुपये तक के लाभ दे रही है। लोकप्रिय क्रेटा पर 1.25 लाख, ग्रैंड आई10 निओस पर 75,000, आई20 पर 65,000 और ऑरा पर 40,000 रुपये तक की छूट है।

टोयोटा की कैमरी पर 6 लाख रुपये तक का फायदा


अर्बन क्रूजर हाइराइडर पर 1.25 लाख रुपये तक (कैश, फाइनेंस और एक्सचेंज मिलाकर) और रूमियन के पेट्रोल-सीएनजी मॉडल पर 15,000 रुपये तक की छूट है। हिलक्स पर 39,000 और फॉर्च्यूनर लेजेंडर पर 59,000 रुपये का फायदा है। प्रीमियम सेडान कैमरी पर कुल लाभ डीलर ऑफर्स के साथ 6 लाख रुपये तक पहुंच रहा है।

रेनो डस्टर पर 1.50 लाख रुपये तक के ऑफर


अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर पर रेनो 1.50 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है।

दोपहिया खरीदने पर कैशबैक के साथ सोना जीतने का मौका

हीरो मोटोकॉर्प: कैशबैक के साथ सोने का सिक्का जीतने का मौका विभिन्न मॉडल्स पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक, 100% फाइनेंस और प्रतिदिन एक हीरो टू-व्हीलर व सोने का सिक्का जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

होंडा: 5.99 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा लोन। चुनिंदा दोपहिया वाहनों पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक और 5.99% की शुरुआती ब्याज दर पर पूर्ण लोन की सुविधा दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड ने पेश की हिमालयन 750: 743cc इंजन और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स से है लैस, भारत में कब होगी लॉन्च?

टीवीएस: नए फीचर्स और कलर में पेश की प्रीमियम बाइकें। कंपनी ने अपाचे और रोनिन जैसी प्रीमियम मोटरसाइकिलों को नए फीचर्स और कलर के साथ बाजार में उतारा है। रोनिन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 67,100 रुपये से 73,100 रुपये के बीच है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments